June Movie Release: 'है जवानी तो इश्क होना है' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' तक, इस महीने थिएटर्स में देखें ये बड़ी फिल्में

इस महीने यानि जून में बॉक्स ऑफिस पर मनोरंजन का सबसे बड़ा ब्लास्ट होने वाला है। सिनेमा लवर्स के लिए यह महीना किसी बड़े ईवेंट से कम नहीं हैकई फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। चाहे आपको अनुराग कश्यप का डार्क सिनेमा पसंद हो, डेविड धवन की कल्ट कॉमेडी, इम्तियाज अली का संजीदा रोमांस या फिर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मसाला फिल्म, इस महीने सभी के लिए कुछ न कुछ बेहद खास होने वाला है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जून के महीने में कौन-सी बड़ी फिल्में आने वाली है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बंदर (Bandar) - 5 जून
मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप इस बार एक डार्क और इंटेंस कहानी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai) - 5 जून
कॉमेडी किंग डेविड धवन एक बार फिर अपने बेटे वरुण धवन के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और जिमी शेरगिल की जोड़ी आपको ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगी।
इसे भी पढ़ें - मई के आखिरी हफ्ते में मनोरंजन का ओवरडोज, नोट कर लें OTT पर आने वाली इन 5 नई फिल्मों के नाम
मैं वापस आऊंगा (Main Vaapas Aaunga) - 12 जून
इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म म्युजिक में भी सबसे अब्बल है।

द साइलेंट सेविअर गवर्नर (The Silent Saviour Governor) - 12 जून
चिन्मय डी. मांडलेकर द्वारा निर्देशित इस संजीदा फिल्म में मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।
कॉकटेल 2 (Cocktail 2) - 19 जून
होमी अदजानिया एक बार फिर मॉडर्न रिश्तों की उलझनों को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। इस बार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ्रेश तिकड़ी दर्शकों को एक नया यूथफुल एस्थेटिक वाइब देगी।
वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) - 26 जून
अहमद खान के निर्देशन में बन रही यह साल 2026 की सबसे बड़ी कॉमेडी-एक्शन फिल्म मानी जा रही है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, रवीना टंडन और परेश रावल जैसे स्टार्स से सजी यह मल्टीस्टारर फिल्म जून का अंत बेहद बजट-फ्रेंडली और पारिवारिक मनोरंजन के साथ करेगी।
इसे भी पढ़ें - Crime Series on OTT: सस्पेंस और थ्रिलर से हो गई हैं बोर? रोंगटे खड़े कर देंगी ये 5 बेस्ट मर्डर मिस्ट्री सीरीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।