अगर आप भी हैं हॉलीवुड फिल्मों की शौकीन, तो जानिए इंडिया में शूट हुए ये 5 बड़े नाम

आजकल ओटीटी पर लोग हॉलीवुड फिल्में और सीरीज देखना खूब पसंद कर रहे हैं। आमतौर पर लोगों को लगता है कि ये फिल्में विदेशों में ही शूट की जाती होंगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसी कई फिल्में हैं जिनके कुछ सीन भारत में भी शूट किए गए हैं। दरअसल, भारत अपनी ऐतिहासिक इमारतों, संस्कृति, खूबसूरत महलों, रेगिस्तान, पहाड़ों अलग-अलग तरह की लोकेशंस की वजह से दुनिया भर के फिल्ममेकर्स को अट्रैक्ट करता है।
यही कारण है कि कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी भारत को चुना गया। इन फिल्मों के जरिए भारत की खूबसूरती दुनिया तक पहुंची। तो अगर आप भी हॉलीवुड फिल्मों की फैन हैं, तो आइए जानते हैं उन 5 मशहूर फिल्मों के बारे में, जिनकी शूटिंग भारत की अलग-अलग जगहों पर हुई थी।
1. James Bond: Octopussy (1983)
जेम्स बॉन्ड सीरीज की यह फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। फिल्म के कई यादगार सीन राजस्थान के उदयपुर में शूट किए गए थे। उदयपुर के खूबसूरत महल, लेक और ऐतिहासिक इमारतें फिल्म में दिखाई गईं हैं।
-1785130872788.jpg)
2. I Origins (2014)
यह साइंस और फिक्शन पर आधारित एक हॉलीवुड फिल्म थी। इसके कुछ सीन दिल्ली की ओखला सब्जी मंडी में शूट किए गए थे। वहां की चहल-पहल और आम लोगों की जिंदगी ने इस फिल्म की कहानी को और भी रियल टच दे दिया था।
यह भी पढ़ें- XXX: Return of Xander Cage के अगले पार्ट का हिस्सा बनेंगी दीपिका पादुकोण?
3. Eat Pray Love (2010)
हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स की यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। यह फिल्म एक औरत की खुद को समझने और तलाशने की कहानी पर है। इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा भारत में शूट हुआ था, जिसकी शूटिंग दिल्ली और हरियाणा के पटौदी में की गई थी। फिल्म में भारत की आध्यात्मिकता और संस्कृति को बड़े सुंदर तरीके से दिखाया गया है, जो इस कहानी का एक बहुत खास हिस्सा है।
4. The Dark Knight Rises (2012)
बैटमैन सीरीज की यह फिल्म दुनिया की सबसे पॉपुलर सुपरहीरो फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म के कुछ जरूरी सीन राजस्थान के मेहरानगढ़ किला, जोधपुर के आसपास शूट किए गए थे। फिल्म में जिस जेल का हिस्सा दिखाया गया है, उसके कुछ नजारे जोधपुर के ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किले के आसपास फिल्माए गए थे।
-1785130921648.jpg)
5. The Best Exotic Marigold Hotel (2011)
यह हॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से भारत पर आधारित है। बताया जाता है कि इसकी शूटिंग राजस्थान के जयपुर और उदयपुर में की गई थी। फिल्म में राजस्थान के खूबसूरत रंग, पुराने महल, रौनक भरे बाजार और वहां के लोगों के शानदार स्वागत (मेहमाननवाजी) को बहुत ही अच्छे तरीके से दिखाया गया है। यह फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसे देखने के बाद बहुत से विदेशी टूरिस्ट्स ने इन दोनों शहरों को अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल कर लिया था।
यह भी पढ़ें- इमोशन्स और एडवेंचर का धमाका हैं ये 5 एनिमेटेड मूवीज, वॉच लिस्ट में करें शामिल
अब तो आप जान ही गईं होंगी कि भारत सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड के लिए भी एक पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन है। अगर आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं, तो अब देख लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Instagram/IMDB
- हॉलीवुड भारत क्यों आता है?
- कम खर्च और खूबसूरत लोकेशंस के लिए भारत से बेहतरीन ऑप्शन कुछ है ही नहीं।
- क्या भारत में शूटिंग की अनुमति आसान है?
- अब सिंगल विंडो क्लियरेंस आसान हो गया है।
- हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग से क्या भारतीय पर्यटन को बढ़ावा मिलता है?
- हां, विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।