100 रुपए से भी कम में देख पाएंगे राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म Mr and Mrs Mahi

31 मई को सिनेमा लवर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर आप सिर्फ 99 रुपए में अपनी पसंदीदा फिल्म दे सकते हैं। 
Updated:- 2024-05-29, 18:27 IST
Mr and Mrs Mahi

थिएटर में फिल्म देखने का अलग ही मजा होता है,खुशनुमा माहौल, बड़ी स्क्रीन, बढ़िया बेस वाली आवाज और हाथों में पॉपकॉर्न का बकेट। लेकिन ऐसा मजा उठाने के लिए मोटे रकम खर्च करने पड़ते हैं। अच्छे थिएटर में मूवी देखने में कम से कम प्रति व्यक्ति 500 से 700 का खर्चा बैठ ही जाता है। लेकिन अगर हम कहें कि इन सभी सुविधाओं को आनंद आप 100 रुपए से कम में भी उठा सकते हैं तो शायद आपको यकीन न हो लेकिन अच्छा होगा की आप यकीन करें और फटाफट मूवी की टिकट बुक करें...

सिनेमा लवर्स डे पर 99 रुपए में देखें फिल्म

 

शुक्रवार यानी 31 मई को सिनेमा लवर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया यानी एमएआई ने घोषणा की है कि इस साल 31 मई को सिनेमा लवर्स डे मनाया जाएगा। PVR, INOX,Cinepolis सहित देश भर की 4 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स ने सिनेमा लवर्स डे में हिस्सेदारी के लिए हाथ मिलाया है।इस मौके पर आप अपनी कोई भी पसंदीदा फिल्म 99 रुपए में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें-XXX: Return of Xander Cage नहीं बल्कि यह होने वाली थी दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म

किस फॉर्मेट पर लागू होगा ऑफर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

वहीं इसी दिन राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही है,ऐसे में आप इस फिल्म को भी कम दाम पर देख सकते हैं।इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि यह ऑफर आइमैक्स और रिक्लाइनर जैसी प्रीमियम मूवी फॉर्मेट के लिए लागू नहीं होता है। अगर आप इस फॉर्मेट को चुनते हैं तो आपको इसकी रेगुलर कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें-जब जान्हवी कपूर की बालकनी से कूद गया था एक लड़का, बोनी कपूर रह गए थे हैरान

आपको बता दें की बुक माई शो जैसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से बुकिंग कर सकते हैं या सीधे सिनेमा की काउंटर पर जा कर टिकट ले सकते हैं। 99 रुपए की कीमत किसी भी फिल्म पर लागू होती है यानी आप अपनी पसंद की कोई भी फिल्म इस शुल्क पर देख सकते हैं। हालांकि अगर आप ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो इसपर आपको अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।