रॉकी और रानी की प्रेम कहानी समेत ये फिल्में हो रही हैं जुलाई में रिलीज

Bollywood Movies Releasing in July 2023: जुलाई महीने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस आर्टिकल में जानें इस फिल्मों के बारे में।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-01, 08:19 IST
movies releasing in july

Bollywood Movies Releasing in July 2023: बॉलीवुड फिल्में (Bollywood Movies) देखना लोग बहुत पसंद करते हैं। फिर चाहे फिल्में घर पर देखनी हों या बाहर, फिल्मों के लिए लोगों की दीवानगी कभी कम नहीं होती है। बता दें कि जुलाई महीने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) समेत कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में। 

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani)  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आपको धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अंजली आनंद जैसे स्टार्स देखने के लिए मिलेंगे। फिल्म के ट्रेलर और गाने को फैंस का बहुत प्यार मिला है। रोमांस बेस्ड कहानी देखने के लिए आप इस फिल्म को देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani फिल्म का टीजर हुआ आउट, जानिए सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस

नियत (Neeyat Movie) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vidya Balan (@balanvidya)

 

नियत फिल्म की कहानी की बात करें तो वो काफी मिस्ट्री बेस्ड है। विद्या बालन एक बार फिर इस फिल्म से कमबैक करने वाली हैं। फैंस ने उनके शॉर्ट हेयर वाले लुक को ट्रेलर में काफी पसंद किया। बता दें कि इस फिल्म में विद्या बालन मीरा नाम के जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म 7 जुलाई को रिलीज हो रही है। 

अजमेर 92 (Ajmer 92 )

अजमेर 92 फिल्म विवाद की वजह से चर्चा में है। राजस्थान में व्यापक रूप से प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़ी कहानी दिखाती इस फिल्म का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। अजमेर 92 फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हो रही है। 

72 हूरें (72 Hoorain) 

 

आत्मघाती आतंकियों की कहानी को दिखाती 72 हूरें फिल्म भी इन दिनों चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशक संजय पूरन सिंह किया है। वहीं, फिल्म का डिजिटल ट्रेलर भी चर्चा में है। यह फिल्म भी 7 जुलाई को रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़ेंः Korea की इन फिल्मों की कॉपी हैं बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।