Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:18 AM IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani फिल्म का टीजर हुआ आउट, जानिए सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani का टीजर हुआ आउट, देखते हैं सोशल मीडिया पर फैंस इस टीजर देखने के बाद  किस तरीके की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।   
Updated:- 2023-06-20, 12:24 IST
image

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर आउट हो चुका है। फैंस बेसब्री से दोनों कलाकारों को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। ऐसे में अब इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। चलिए देखते हैं इस टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स कैसा रिएक्शन दे रहे हैं। 

मोस्ट अवेटेड फिल्म है (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani) 

 

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर को रिलीज कर दिया था। अब टीजर आने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। चलिए जानते हैं फैंस टीजर देखने के बाद क्या कह रहे हैं। 

टीजर में क्या है खास

फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प है। टीजर में आलिया का लुक बेहद खास है। टीजर देखकर नजर आ रहा है कि यह फिल्म काफी शानदार होने वाली हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा आपको इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अंजली आनंद जैसे स्टार्स दिख रही हैं।  

शाहरुख खान ने किया ट्वीट

शाहरुख खान के इस ट्वीट पर कई लोग रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके इस ट्वीट पर कहा है कि टीजर उन्हें बिलकुल भी पसंद नहीं आया तो कई लोगों ने यह भी लिखा है कि तो वहीं कई लोग इस टीजर की तारिफ करते दिख रहे हैं। 

कई लोगों ने इस फिल्म को Kalank फिल्म से की तुलना 

आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

 

इस पोस्ट पर कुछ यूजर्स ने लिखा कि- 'कुछ तो नया बना लेते इस बार'। वही कई लोगों ने उनके इस पोस्ट पर लिखा है कि इस फिल्म में दीपिका को होना चाहिए था। कई लोगों ने टीजर को देखकर पॉजिटिव रिस्पांस दिया है तो कई लोगों ने नेगेटिव। देखना खास होगा कि यह फिल्म क्या करती हैं। वहीं कई लोग इस फिल्म के गाने के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। टीजर में आलिया का लुक देख फैंस काफी इंप्रेस दिख रहे हैं। इस टीजर में गाने की काफी तारिफ की जा रही हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। टीजर में आपको जो गाना सुनने मिल रहा है इस दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया है।  

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: Instagram   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।