बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें पत्नियों ने दिया पति के अत्याचार का मुंहतोड़ जवाब, क्या आपने देखी हैं?

एक तरफ जहां महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो घर और समाज में कई तरह की परेशानियों और अत्याचार का सामना कर रही है।
Updated:- 2025-05-11, 14:02 IST
bollywood films empowering women to fight back against toxic husbands

फिल्में भले ही काल्पनिक होती हैं, लेकिन उनमें दिखाई जाने वाली कहानियां अक्सर किसी न किसी से कनेक्ट हो जाती हैं। कई बार आपने किसी फिल्म को देखते हुए यह फील किया होगा कि यह हमारे जीवन से कनेक्ट हो रही है। इसमें चाहे वह परिवार के बीच के रिश्ते हों, दोस्तों के साथ बिताए गए पल हों या फिर संघर्ष की बात हो। फिल्मों में बहुत कुछ ऐसा होता है जिससे हम अपने आप को जोड़ पाते हैं। अगर आप वीकेंड पर कोई एसी फिल्म देखना चाहती हैं, जो समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को दिखाती है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं के ऊपर बनाई गई कुछ अच्छी फिल्मों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' देख सकते हैं आप

bollywood films empowering women to fight back against toxic husbands

यह फिल्म आपको महिलाओं के प्रति पति के अत्याचार को दिखाया गया है। इसमें कैसे एक महिला अपने पति के अत्याचार को सहती है और फिर इसके खिलाफ आवाज उठाने का फैसला करती है, आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। इसमें एक्ट्रेस अपने पति को गलती का अहसास करवाने के लिए किसी भी हद्द तक जाने को तैयार थी। इस फिल्म में मां-बेटी की जोड़ी पर भी खास जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Psychological Thriller Movies: रातों की नींद उड़ा सकती हैं ये 3 डिस्टर्बिंग फिल्में

तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़

bollywood films empowering women to fight back against toxic husbands4

क्यों आपका पती आप पर हाथ उठा सकता है? किसने उसे यह हक दिया? इस फिल्म की कहानी पति द्वारा पत्नी पर हाथ उठाने से शुरू होती है, जो तलाक तक पहुंच जाती है। महिलाएं अगर अपने लिए आवाज नहीं उठाएंगी, तो उनके साथ हो रहे अत्याचार को कोई और नहीं रोक पाएगा। इस फिल्म को देखने के बाद आपको अहसास होगा कि एक महिला ने कैसे समाज के तरह-तरह के तानों को सुनने के बाद भी अपने पति को माफ नहीं किया, क्योंकि उसने एक ऐसी गलती की थी, जिसे माफ नहीं किया जा सकता था।

इसे भी पढ़ें-  फिल्म इंडस्ट्री के 'भारत कुमार' ने 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शहीद, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों से बनाई थी पहचान

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म प्रोवोक्ड (Provoked)

बहुत कम लोग होंगे, जिसने यह फिल्म देखी होगी, लेकिन इस फिल्म की कहानी हैरान करने वाली है। एब्यूसिव रिलेशनशिप का अंजाम क्या हो सकता है, इसका अंजाम आपको इस फिल्म में देखने और समझने को मिलता है। 2006 में आई यह फिल्म फिक्शन नहीं है, बल्कि यह सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म एक पति को दिखाया गया है, जो उसे क्रूरता के साथ टॉर्चर करता है, जिसका अंजाम बहुत बुरा होता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।