Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

फिल्म इंडस्ट्री के 'भारत कुमार' ने 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, शहीद, रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों से बनाई थी पहचान

मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार उर्फ'भारत कुमार' लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में निधन हो गया। शहीद, उपकार और रोटी कपड़ा और मकान जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर कुमार ने भारतीय सिनेमा पर एक अलग छाप छोड़ा। एक्टर के निधन की खबर उनके साथी अशोक कुमार ने दी।
Updated:- 2025-04-04, 08:57 IST
Bollywood Legend Manoj Kumar Passes Away

Bollywood Legend Manoj Kumar: 80-90 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार उर्फ 'भारत कुमार' ने आज अंतिम साल ली। अपनी देशभक्ति फिल्मों के मशहूर अभिनेता का इलाज कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार के निधन की जानकारी फिल्म निर्माता अशोक कुमार ने दी। इस खबर के बारे में एएनआई द्वारा पोस्ट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "महान दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता और हमारे प्रेरणास्रोत और भारतीय फिल्म उद्योग के शेर मनोज कुमार जी अब नहीं रहे। यह फिल्म इंडस्ट्री को एक बहुत बड़ी क्षति है। उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री याद करेगी।"

मनोज कुमार ने इन फिल्मों में किया था काम

भारतीय सिनेमा के मशहूर मनोज कुमार अपनी बेहतरीन अभिनय और किरदार को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते थे। उनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी थी। इन्होंने 'शहीद' (1965), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम'(1970), 'रोटी कपड़ा और मकान'(1974) जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी।

इसे भी पढ़ें- Govinda Net Worth: बिना फिल्में किए भी करोड़ों की कमाई करते हैं गोविंदा...जानें हीरो नंबर 1 के लग्जरी घर से कार कलेक्शन तक सबकुछ

मनोज कुमार के नाम ये सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

 

24 जुलाई, 1937 को अमृतसर, पंजाब में हरिकृष्ण गोस्वामी के रूप में जन्में मनोज कुमार ने हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। एक्टर ने अपने पूरे करियर में देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में काम किया। भारतीय सिनेमा में एक्टर के योगदान और कार्य ने उन्हें कई पुरस्कार दिलाए, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तमाम श्रेणियों में साल फिल्मफेयर अवॉर्ड शामिल हैं। साल 1922 में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 2015 में उन्हें दादा साहब फाल्क पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

मनोज को क्यों कहा गया 'भारत कुमार'?

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। एक्टर ने फिल्मों के हर एक किरदार में जान डाली है। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी देशभक्ति फिल्मों से मिली। इस वजह से उन्हें 'भारत कुमार' के नाम से जाना जाता है।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Instagram


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।