Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

Birthday Special: फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से लेकर 'जुदाई' तक, जरूर देखें श्रीदेवी की ये मूवीज

<strong>Best Movies Of Sridevi:</strong> बॉलीवुड की मोस्ट फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। फिल्म 'सोलवां सावन' से एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपना डेब्यू किया था।&nbsp;
Updated:- 2023-08-13, 10:53 IST
sridevi best films list

अपने बेहतरीन अभिनय से श्रीदेवी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन, उनका अभिनय आज भी दर्शकों को याद है। चलिए एक्ट्रेस श्रीदेवी की कुछ शानदार फिल्में आपको बताते हैं।

1)इंग्लिश विंग्लिश

movies of sridevi you must watch

फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' गौरी शिंदे के डायरेक्शन में बनी फिल्म है। यह श्रीदेवी की ऐसी फिल्म है जिसे आप बार-बार देखना पसंद करेंगी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने शशि का किरदार बड़ी ही खूबसूरती के साथ निभाया है। 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में श्रीदेवी के अलावा प्रिया आनंद, आदिल हुसैन, सुजाता कुमार ने भी किरदार निभाया है। यह फिल्म, सीख देती है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग 7.8/10 है। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर भी देख सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

2)जुदाई

साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'जुदाई' में अनिल कपूर और श्रीदेवी ने काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन राज कंवर द्वारा किया गया था। इस फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी के अलावा उर्मिला मातोंडकर भी हैं। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया था, जो पैसों को लेकर हमेशा अपने पति से शिकायत करती थी। IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग 6.1/10 है। यह फिल्म आप यूट्यूब पर भी देख सकती हैं। 

3)हिम्मतवाला

movies of actress sridevi you must watch

श्रीदेवी के करियर में फिल्म 'हिम्मतवाला' हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में जितेंद्र ने भी अहम भूमिका निभाई थी। श्रीदेवी और जितेंद्र ने 15 फिल्मों में साथ काम किया है। इस फिल्म के गाने काफी फेमस हुए। वहीं, फिल्म में श्रीदेवी के किरदार को भी काफी सराहा गया। यह फिल्म आप यूट्यूब पर भी देख सकती हैं। 

 इसे भी पढ़ें- असल जिंदगी और सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, आप भी जानें

4)मिस्टर इंडिया

फिल्म 'मिस्टर इंडिया' सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी हिट हुई थी। फिल्म में किरदारों के नाम के साथ इसकी कहानी को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के किरदारों को लोग आज भी याद करते हैं। मोगैंबो, मिस हवा-हवाई, कैलेंडर, डागा आदि किरदार लोगों को बहुत पसंद आए थे। इस फिल्म में श्रीदेवी ने हवा हवाई गाने पर डांस किया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद भी किया था। यह फिल्म आप यूट्यूब पर भी देख सकती हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- youtube 

FAQ
श्रीदेवी का जन्म कब हुआ था?
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था।
श्रीदेवी ने कितने फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे?
भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी ने पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीते थे।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।