Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

हाउसवाइफ ऐसे कर सकती हैं सेविंग्स

पैसे बचाने के लिए मैंने अपना रूटीन काफी अनुशासन के साथ बिताया और इससे मैंने अपने जीवन में काफी अच्छे बदलाव भी महसूस किए।
Guest Author
Updated:- 2022-11-30, 07:00 IST
home budget hindi

मेरा नाम कामिनी ब्रेजा है और मेरी उम्र 52 साल है। मेरी शादी को करीब 25 साल से भी ज्यादा हो गए हैं और मैं एक हाउसवाइफ बनही हूं। इन सालों में मैंने अपने जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखे हैं और उन हालातों से किस तरह से सामना करना है। यह भी जाना है। हम मिडिल क्लास फैमिली से हैं। चीजों की बचत करना हमें खूब अच्छे तरीके से आता है।

बात अगर पैसों की बचत करने की करें तो इसके लिए मैंने अपने जीवन में कई तरह के बदलाव किए, जिसके कारण मैं बेहद आसानी से हर मुश्किल को पार कर एक अच्छी रकम जोड़ पाई।

पैसे बचाने के लिए मैंने सबसे पहले घर की जरूरत के हिसाब से एक बजट तैयार किया, जिसके लिए मैंने हर तरह के छोटे-बड़े खर्चे लिखना शुरू कियाऔर करीब एक महीने तक सब लिखा। इसके बाद मैंने एक रकम तय की, जिससे घर खर्ची के लिए इस्तेमाल किया जाना था। बजट तैयार करने के बाद मैंने सभी तरह के फालतू खर्चों को अपनी लिस्ट से बाहर कर दिया।

quote on savings

मेरा अगला मकसद था बजट की रकम को धीरे-धीरे कम करना। इसका एकमात्र कारण दिन पर दिन महंगाई का बढ़ना था।

बजट की रकम को कम करने के लिए मैंने सबसे पहले घरेलू चीजों की शॉपिंग के लिए एक ऐसी सुपरमार्केट को चुना जो हर दूसरे दिन डिस्काउंट और सेल निकलते ही रहती थी। बता दे कि इससे हमें काफी मदद भी मिली। ऐसा मैंने हर महीने तक लगातार किया और एक अच्छी रकम भी जोड़ ली।

वहीं वही रखे पैसे आपके काम आ गए और कई तरह की आपातकालीन स्थिति से मैंने उन्हीं पैसों का इस्तेमाल भी किया।

इस तरह से एक अनुशासन को अपनाकर मैंने कई तरीके से अपनी जीवनशैली में छोटे-बड़े बदलाव लाए गए हैं। साथ ही फालतू के खर्चों को बढ़ने से भी रोक दिया और एक नए तरीके से अपने जीवनशैली की शुरुआत की। इन सबके अलावा मैंने अपने बच्चों को भी पैसों की बचत करना अच्छी तरह से सिखाया। ऐसा करने से न के केवल बच्चे बल्कि मेरे पति भी पैसों का सही जगह उपयोग करना बेहद अच्छी तरह से सीख गए हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।