Kaun hai Yamuna Sangarasivam: कौन हैं यमुना संगरासिवम? माइकल जैक्सन के एक गाने ने बदल दी इनकी दुनिया

यमुना संगरासिवम, जिन्होंने 1991 में माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'Black or White' में उनके साथ डांस किया था। बता दें कि एक श्रीलंकाई-अमेरिकी शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। उन्होंने भारत में ओडिसी और भरतनाट्यम सीखा और बाद में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाया।
Updated:- 2026-04-29, 14:47 IST
image

हमें अपने सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर पुरानी यादें ताजा करने वाली वीडियो दिखाई देती है। इन दिनों किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक इंडियन ड्रेस वाली लड़की माइकल जैक्सन के साथ कदम से कदम मिलाकर थिरकती नजर आ रही है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर वह लड़की कौन है, जिसने उस दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की थी। ऐसे में यमुना संगरासिवम के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि  कौन हैं यमुना संगरासिवम? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

33 साल पहले बनी हिस्ट्री

साल 1991 में, जब माइकल जैक्सन का मशहूर गाना 'Black or White' रिलीज हुआ था, तब यह गाना नस्लीय भेदभाव को मिटाने और प्रेम का मेसेज देने के लिए बनाया गया था। इसी गाने के एक हिस्से में यमुना संगरासिवम, माइकल जैक्सन के साथ सड़क पर डांस करती नजर आईं। उस समय इस गाने का प्रीमियर दुनिया के 27 देशों में हुआ था और यमुना रातों-रात फेमस हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें - Kaun Hai Menaka Guruswamy: कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? राज्यसभा चुनाव के जरिए बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

कठिन था ऑडिशन

यमुना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके लिए यह सफर जरा भी आसान नहीं था। कहते हैं कि इस गाने के लिए करीब 3000 से ज्यादा डांसर्स ने ऑडिशन दिया था। माइकल जैक्सन खुद इस ऑडिशन के ले रहे रहे थे। उन्हें एक ऐसी डांसर की तलाश थी जो शास्त्रीय नृत्य में माहिर हो। ऐसे में यमुना की टैलेंट ने न केवल माइकल का दिल जीत लिया बल्कि हजारों की भीड़ में उन्हें चुना गया। इस गाने की शूटिंग लगातार 14 घंटों तक चली थी।

Screenshot 2026-04-29 143820

श्रीलंका से अमेरिका तक का सफर

मुना संगरासिवम श्रीलंकाई-अमेरिकी से हैं। वहीं उनका जन्म श्रीलंका में हुआ था, लेकिन महज 9 साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ अमेरिका जा पहुंची। बता दें कि यमुना बचपन से ही संगीत और कला की शौकीन थीं। उन्होंने भारत के ओडिशा में रहकर ओड़िसी और भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों की शिक्षा ली। इससे आगे उन्हें पियानो बजाने और कर्नाटक संगीत में भी महारत हासिल है।

इनकी एजुकेशन की बात करें तो डांस के साथ-साथ यमुना अपनी पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रहीं। उनके पास Anthropology में मास्टर और एमफिल की डिग्री है। खास बात ये थी कि ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा होने के बावजूद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र को अपना करियर चुना।

इसे भी पढ़ें -कौन हैं अपराजिता पुरी? जिन्हें Microsoft ने सौंपी भारत और साउथ एशिया की कमान, संभालेंगी MD का पद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: social media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।