Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:43 PM IST

कौन हैं अपराजिता पुरी? जिन्हें Microsoft ने सौंपी भारत और साउथ एशिया की कमान, संभालेंगी MD का पद

अपराजिता पुरी माइक्रोसॉफ्ट में भारत और दक्षिण एशिया की मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला है, जहां वे एआई, डेटा और क्लाउड में स्ट्रैटजी प्रोडक्ट को लीड करेंगी। चलिए जानते हैं कौन हैं अपराजित पुरी?
Updated:- 2026-04-02, 11:37 IST
image

Aparajita Puri Microsoft India: माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में अपराजिता पुरी को भारत और दक्षिण एशिया के लिए अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। अपराजिता, जो पिछले काफी समय से माइक्रोसॉफ्ट के साथ जुड़ी हुई हैं। इसमें वह माइक्रोसॉफ्ट के बिजनेस डेवलपमेंट, स्ट्रेटजी पार्टनरशिप और ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसकी जानकारी अपराजिता पुरी ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल पर भी शेयर की है। चलिए जानते हैं कौन हैं अपराजिता पुरी?

अपराजिता पुरी का करियर और एक्सपीरियंस

अपराजिता पुरी माइक्रोसॉफ्ट से पहले, उन्होंने कंपनी में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया है, जहां उन्होंने भारत और दक्षिण एशिया के प्रेसिडेंट पुनीत चंडोक के साथ मिलकर कंपनी की स्ट्रैटजी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पास मार्केटिंग, सेल्स और स्ट्रेटजी का एक्सपीरियंस है। साल 2014 में पुरी ने मैककिन्से में एक एसोसिएट के रूप में अपना करियर शुरू किया और वर्षों में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया। 

इसे भी पढ़ें- कौन हैं ममता कालिया, जिन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित? 

नई भूमिका में उनकी जिम्मेदारी

image - 2026-04-02T113042.114

मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अपराजिता का मुख्य फोकस माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड कंप्यूटिंग और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) व्यवसाय को आगे बढ़ाने पर होगा। भारत में तकनीकी बदलाव बहुत तेजी से हो रहे हैं, और सरकार से लेकर निजी कंपनियां तक डिजिटल होने की रेस में हैं। अपराजिता इन सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेंगी ताकि माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं को हर छोटे-बड़े व्यवसाय तक पहुंचाया जा सके।

अपराजिता ने इस पोस्ट को लेकर क्या कहा?

Microsoft India Managing Director

अपराजिता पुरी ने लिंक्डइन प्रोफाइल पर शेयर किया कि- उन्होंने मैककिन्से में अपने साथियों और गुरुओं को उनकी मदद के लिए शुक्रिया कहा।

अपनी नई नौकरी के बारे में उन्होंने कहा, "आज के समय में तकनीक और व्यापार दोनों बहुत तेजी से बदल रहे हैं। यह एक बेहतरीन समय है। मैं कुछ नया सीखने और एक बेहतर भारत बनाने में अपना योगदान देने के लिए बहुत उत्साहित हूं"

पुरी ने कहा कि इन लीडर्स की सोच और विजन की वजह से ही कंपनी आज इस मुकाम पर है। वह इन दिग्गजों के साथ मिलकर काम करने और कंपनी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के लिए भारत का महत्व

माइक्रोसॉफ्ट के लिए भारत सिर्फ एक मार्केट नहीं, बल्कि एक बड़ा टैलेंट हब भी है। कंपनी यहां अपने डेटा सेंटर्स का ब्रॉड कर रही है और लोकल स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे रही है। अपराजिता पुरी की कमान में कंपनी का लक्ष्य है कि वह भारत में AI के सपने को पूरा करें।

इसे भी पढ़ें- फिटनेस की मिसाल बनी यह महिला, 47 की उम्र में 215 किलो डेडलिफ्ट उठाकर रचा इतिहास

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- linkedin

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।