इमरान हाशमी की हिरोइन रहीं सोनल चौहान को मिला है देश की पहली मिस वर्ल्ड टूरिज्म का अवार्ड, जानें उनके बारे में

फिल्म ‘जन्नत’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस सोनल चौहान आजकल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी कम नहीं हुए हैं। बता दें कि फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही सोनल ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया था। वो मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोनल चौहान और उनकी जर्नी के बारे में बताएंगे, कि आखिर कब और कैसे उन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब हासिल हुआ।
कौन हैं सोनल चौहान?

अगर आपने इमरान हाशमी की फिल्म ‘जन्नत’ देखी हैं। तो आपको सोनल जरूर याद होंगी। फिल्म में सोनल इमरान के अपोजिट नजर आईं थीं और दोनों की केमिस्ट्री को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था।
सोनल चौहान का जन्म 16 मई 1987 को दिल्ली के राजपूत परिवार में हुआ। वो एक भारतीय मॉडल, एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर हैं। हिंदी के अलावा सोनल ने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। आजकल वो फिल्मों में नहीं नजर आती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
इसे भी पढ़ें- Femina Miss India 2022: कौन हैं सिनी शेट्टी जिन्होंने जीता मिस इंडिया का खिताब
सोनल का करियर

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनल ने मॉडलिंग की शुरुआत की। उनका मॉडलिंग करियर काफी शानदार रहा, जहां 2005 में ही उन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा करियर की शुरुआत में सोनल मिस वर्ल्ड की प्रतिभागी भी रहीं थीं।
इसे भी पढें- नरगिस दत्त ऐसी पहली महिला अभिनेत्री जो राज्यसभा की सदस्य बनीं
सोनल चौहान का बॉलीवुड करियर

सोनल की पहली फिल्म ‘जन्नत’ थी, जिसमें वो इमरान हाशमी के अपोजिट कास्ट की गई थी। सोनल की पहली फिल्म ने उन्हें बहुत फेम दिया। लोगों ने उनकी और इमरान की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया। इसके बाद सोनल के हाथ ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’, ‘पहला सितरा’, ‘पलटन’, जैसे ‘जैक एंड दिल’, ‘द पावर’ जैसी पावर फिल्में सोनल के हाथ में आई हैं।
सोशल मीडिया पर सोनल काफी एक्टिव रहती हैं। जहां उनकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आती हैं। बता दें कि अब सोनल साउथ फिल्मों का रुख कर चुकी हैं, जहां उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है। वो जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं।
तो ये ती सोनल चौहान की कहानी, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब अपने नाम किया। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।