Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:07 AM IST

अपनी बेटी के सपनों को सपोर्ट करने के लिए सिंगल मदर ने चलाया पराठे का स्टॉल

अपने बच्चों के लिए एक मां क्या कुछ नहीं करती। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण जालंधर की एक मां ने सेट किया है।  
Updated:- 2022-03-14, 14:46 IST
image

एक फिल्म है केजीएफ, जिसका एक डायलॉग बहुत ही फेमस हुआ है। वो डायलॉग है-'एक मां से बड़ा योद्धा कोई नहीं होता' और इस बात से शायद ही कोई इंकार करे। एक मां ही होती है, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर जाती है। ऐसा ही कुछ एक उदाहरण अभी हाल ही में जालंधर की एक मां ने सेट किया है। जालंधर की एक महिला ने अपनी चुनौतियों से लड़कर अपनी बेटी के सपनों को सपोर्ट करने के लिए पराठा स्टॉल लगाया है। आइए उनके बारे में और जानें।

फूड ब्लॉगर ने किया था वीडियो शेयर

फेमस फूड ब्लॉगर गौरव वसन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जलंधर पंजाब की एक महिला का वीडियो शेयर किया था। उनका नाम नेहा शर्मा है और वह एक क्वालिफाइड लॉयर हैं। नेहा के पति उन्हें और उनकी 1 साल की बेटी को छोड़कर चले गए थे। उसके बाद उन्होंने खुद को और बेटी को अकेले संभाला। नेहा के मुताबिक वह पंजाब का सबसे बड़ा पराठा बनाती हैं। 

women runs paratha stall

ऐसी रही नेहा की जर्नी

गौरव वसन ने अपने यूट्यूब चैनल पर नेहा की पूरी जर्नी दिखाई है। नेहा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से ही उन्होंने यह स्टॉल लगाना शुरू किया था।उन्हें पहले थोड़ा अजीब लगा था कि एकदम से ऐसे सड़क पर सामने आना, पता नहीं वह कैसे सब करेंगी। नेहा ने अपने शुरुआती समय पर बात करते हुए बताया, 'जब लोग मुझसे पूछते हैं कि यही क्यों शुरू किया तो मेरे पास यही जवाब होता है कि मेरे पास इतनी सेविंग्स नहीं थी। इसमें इन्वेस्टमेंट कम थी, सभी सामान घर से लाना था तो शुरू कर दिया। जब पहली बार पराठा बनाया था तो बहुत डर था कि पता नहीं बन पाएगा या नहीं। मैंने पहले-पहले आए कस्टमर को टूटे पराठे भी परोसे और उन्हें खा भी लिए। फिर धीरे-धीरे सब करना आ गया।'

इसे भी पढ़ें : अमृतसर में पराठे का स्टॉल लगाने वाली सुपर वूमन वीना जी की कहानी आपको भी कर देगी इमोशनल

बेटी के सपने को सपोर्ट करने के लिए कर रही हैं मेहनत

नेहा सुबह-सुबह अपनी स्कूटी से अपने स्टॉल पर आती हैं और तब पराठा बनाने की तैयारी करती हैं। उनके फूड स्टॉल का नाम शर्मा पराठा जंक्शन है। अब नेहा की बेटी 15 साल की हैं और भारत को ओलंपिक्स में एथलेटिक्स में रिप्रेजेंट करना चाहती हैं। बस अपनी बेटी के सपने के लिए ही वह इतनी मेहनत कर रही हैं (जानें कौन हैं क्रिएटिव ऑवर्स के यूट्यूब इन्फ्लूएंसर देबारती धर और अम्लान भट्टाचार्य)।

single mother who runs paratha stall

इसे भी पढ़ें : मिलिए गायत्री लामदाडे से जिनके क्रिएटिव डीआईवाई क्राफ्ट्स आते हैं सबको पसंद

पराठा-चाय और मैगी भी मिलेगी स्टॉल में

नेहा ने अपने स्टॉल की शुरुआत पहले बस पराठा-चाय से की थी। फिर धीरे-धीरे उन्होंने पराठे के विकल्प भी बढ़ाए। अब उनके स्टॉल में आलू,प्याज, गोभी, पनीर के पराठे के साथ-साथ पूरी-सब्जी, छोले, मैगी, सैंडविच सभी चीजें मिलती हैं। नेहा सुबह 5 बजे उठती हैं और घर से ही कुछ 1-2 सब्जियों की तैयारियां करके आती हैं। अपने स्टॉल पर फिर वह सब्जियां बनाने से लेकर पराठे बनाने तक में जुट जाती हैं (जानें सलाद को बिजनेस बनाने वाली मेघा बाफना के बारे में)। 

 

गौरव के इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है और सब नेहा की तारीफ कर रहे हैं। चेहरे पर मुस्कान के साथ काम करती नेहा के हौसलों का कोई जवाब नहीं। हमारी ओर से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही प्रेरणादायी महिलाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।

Image Credit: youtubeswadofficial

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।