समुद्र में 36 किमी तैरकर 12 साल की जिया राय ने बनाया रिकॉर्ड

कहते हैं उम्र किसी भी लक्ष्य को निर्धारित नहीं करता है। अगर आप कोई भी काम एक छोटी सी उम्र में करना चाहें या फिर चालीस-पच्चास के उम्र में करना चाहें, बस उस काम को लेकर अपने प्रति ईमानदार, धैर्य और आपके अन्दर लगन होनो चाहिए। अगर ये तीनों चीजें आपके पास मौजूद है, तो आप किसी भी उम्र में किसी भी लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर सकती हैं। एक तरह से किसी भी काम के लिए उम्र मोहताज नहीं होता है। कुछ इसी तरह की मिसाल प्रस्तुत की है, आजमगढ़ की रहने वाली जिया राय ने। महज 12 साल के उम्र में जिया ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी मिसाल आज समूचा भारत दे रहा है। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि जिया राय कौन और और इस रिकॉर्ड को बनाने के पीछे क्या वजह थी। तो चलिए जानते हैं।
कौन हैं जिया राय

मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली है जिया राय। जिया राय के पिता मदन राय एक नौसैनिक अधिकारी है। जिया लगभग 10 साल के उम्र से तैरना शुरू किया था। सबसे कम उम्र में 36 किलोमीटर की तैराकी कर जिया ने समूचे भारत के सामने एक नहीं मिसाल पेश की है। हालंकि, जिया राय एक बीमारी से भी पीड़ित हैं। फिर भी हार नहीं मानी और इस लक्ष्य को आसानी से अपने नाम कर लिया।
इसे भी पढ़ें: ये महिला डॉक्टर महज 10 रुपये में करती हैं लोगों का इलाज
बांद्रा-वर्ली सी लिंक से

खबरों के अनुसार, जिया राय ने लगभग आठ घंटे 40 मिनट में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैराकी कर रिकॉर्ड बनाया है। जिया राय ऐसी पहली लड़की हैं, जो ये कारनामा अपने नाम किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिया ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर बीमारी से पीड़ित हैं। लेकिन, बीमारी से परे ये कारनामा करके एक मिशाल बन गई है। यह तैराकी फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ा था, जिसमें जिया ने भी भाग लिया था। (कौन है ये Bc Aunty-स्नेहिल दीक्षित मेहरा)
पीआरओ डिफेन्स मुंबई की तरफ से सम्मान

बांद्रा-वर्ली सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक तैराकी कर रिकॉर्ड स्थापित करने के बाद पीआरओ डिफेन्स मुंबई की तरफ से जिया को ट्रॉफी से सम्मान भी किया है। इतनी छोटी उम्र में 36 किलोमीटर वो भी 4 घंटे और 40 मिनट में तैराकी करना शायद ही किसी के लिए संभव हो। इस उपलब्धि के बाद पीआरओ डिफेन्स मुंबई ने भी जिया के तैरती हुई तस्वीर को ट्वीट किया है, और बधाई दी।
इसे भी पढ़ें: मनदीप कौर सिद्धू: न्यूजीलैंड में टैक्सी ड्राइवर से पुलिस अधिकारी बनने तक की कहानी
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज

इस कीर्तिमान के बाद जिया ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है। सबसे कम उम्र की सबसे तेज तैराक जिया अपने पिता मदन राय और माता के साथ दक्षिण मुंबई के कोलाबा में रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तैराकी का आयोजन स्वीमिंग एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र द्वारा की गई थी, जिसमें जिया ने भाग लिया था। (जम्मू-कश्मीर की पहली महिला बस ड्राइवर पूजा देवी)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@twitter)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।