Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:09 AM IST

किसी दुल्हन ने पहनी शेरवानी तो कोई नजर आई ग्रे बालों में, कुछ इस तरह बदल रहा है वेडिंग ट्रेंड

आज हम आपको उन दुल्हनों के बारे में बताएंगे जिन्होनें अपनी शादी के दिन कुछ अलग कर दिखाया है। आइए जानते हैं क्या है इनकी कहानी। 
Updated:- 2021-12-17, 18:53 IST
image

भारतीय विवाह परंपराओं के अनुसार एक दूल्हे से शेरवानी, धोती या कुछ मामलों में सूट पहनने की उम्मीद की जाती है। वहीं, दुल्हन साड़ी या लहंगा पहने नजर आती हैं। लेकिन आज कल दुल्हनें समाज के बनाए गए इन रिवाजों को तोड़ती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब महिलाओं को अपनी शादी के दिन समाज द्वारा बनाई गई रस्मों को तोड़ते हुए देखा गया है। ऐसे में हाल ही में राजस्थान की एक दुल्हन शेरवानी और पगड़ी पहन अपनी प्री-वेडिंग रस्म के लिए घोड़े पर सवार होकर पहुंची थी। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

कौन है ये लड़की

bride who break wedding stereotypes

25 साल की कृतिका सैनी राजस्थान की रहने वाली हैं। कृतिका सैनी ने प्री-वेडिंग रस्म के लिए घोड़ी पर सवार होकर शेरवानी और पगड़ी पहनकर जाने का फैसला किया। टीओआई के मुताबिक उनके इस फैसले का उनके परिवार वालों ने भी सपोर्ट किया। बता दें कि कृतिका फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। 

खुद डिजाइन की शेरवानी

जिस शेरवानी को पहन कृतिका सैनी अपने घर पहुंची थी। बता दें कि वह शेरवानी उन्होनें खुद बनाई है। क्योंकि वह फैशन डिजाइनिंग की स्टूडेंट हैं, जिसके चलते उन्होनें खुद शेरवानी को बनाने का फैसला लिया। साथ ही शेरवानी को बनाने में करीब 3 महीने लगे हैं। इस बात का खुलासा कृतिका सैनी के चचेरे भाई विशाल ने किया है। 

लैंगिक समानता के लिए उठाया कदम

कृतिका सैनी ने यह कदम लैंगिक समानता के लिए उठाया है। उनका मानना है कि चाहे लड़की हो या लड़का कोई भी इंसान किसी भी प्रकार के कपड़े पहन सकता है। कपड़ों के लिए कोई लिंग  नहीं होना चाहिए। कृतिका सैनी पुरुषों और महिलाओं के बीच असमानता की बाधाओं को तोड़ना चाहती थी और निश्चित रूप से वे ऐसा करने में सफल रहीं।

इसे भी पढ़ें: साल 2021 की दुल्हनें जिन्होंने रूढ़ियों को तोड़ कायम की मिसाल, कोई घोड़ी चढ़कर पहुंची शादी में, तो कोई कार चलाकर पहुंची ससुराल

बंदोरी' परंपरा 

राजस्थान की 'बंदोरी' परंपरा के अनुसार दूल्हा और दुल्हन को रिश्तेदारों द्वारा दावत के लिए आमंत्रित किया जाता है। हालांकि, आमतौर पर दूल्हे को शेरवानी पहन घोड़े पर सवार होकर जाना होता है। लेकिन  इस मामले में दुल्हन शेरवानी और पगड़ी पहन घोड़ी पर सवार होकर इस रस्म को पूरा करने के लिए पहुंची। 

इसे भी पढ़ें: जानें कौन हैं मेघा बाफना, जिन्होंने अपने सलाद के बिजनेस को पहुंचाया बुलंदी पर

 

नियती जोशी

niyati joshi who breaks wedding stereotypes

दुनिया की बनाई गई इन रस्मों को तोड़ने और कुछ अलग करने वाली सिर्फ कृतिका सैनी  ही नहीं है। हाल में तारक मेहता के उल्टा चश्मा के फेमस एक्टर जेठालाल ऊर्फ दिलीप जोशी की नियती बेटी की हाल ही में शादी हुई है। वह अपनी शादी के दिन काफी खूबसूरत लग रही थी। लेकिन एक बात जो सभी नोटिस की वह थे उनके ग्रे बाल। नियती के बाल नेचुरली ग्रे हैं और उन्होनें अपनी शादी के दिन बालों को काले करने की बजाय ऐसी ही रखने का फैसला किया। 

अपनी मां की फोटो लिए की एंट्री

सभी दुल्हनों के लिए उनकी शादी के दिन उनकी मां का साथ होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन हर किसी के नसीब में ऐसा नहीं होता है। अपनी मां के प्रति प्यार और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक पाकिस्तानी दुल्हन ने अपनी शादी में अपनी मां की फोटो लेकर एंट्री की है। इसे देख हर किसी की आंखें नम हो गई। इस पाकिस्तानी लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Image Credit: storypick.com & images.thequint.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।