वाईफाई से लेकर पेपर बैग तक, महिलाओं ने किया है इन 5 कमाल की चीजों का आविष्कार

कहते हैं कि ज्ञान जितना बांटो उतना बढ़ता है। यकीनन हमारे बीच भी कई ऐसे लोग होते हैं जिनका ज्ञान बहुत विस्तृत रहता है और वो अपने समय से आगे का सोचते हैं। किसी चीज का आविष्कार करने वाले भी ऐसे ही होते हैं जो आगे बढ़कर किसी ऐसी चीज़ को बेहतर करने के बारे में सोचते हैं जो पहले से ही मौजूद है। थॉमस एडिसन के बल्ब का आविष्कार करने की बात हो या फिर ग्राहम बेल के टेलीफोन का आविष्कार करने की बात हम कई चीज़ों को याद रखते हैं, लेकिन अगर आपसे पूछा जाए कि कितनी महिला आविष्कारकों के नाम आपको याद हैं तो जवाब क्या होगा?
यकीनन आपके दिमाग में शायद मैडम क्यूरी का नाम पहले आएगा जिन्होंने रेडियम का आविष्कार किया था। पर उसके अलावा? क्या आप जानते हैं कि हमारे आस-पास कई ऐसी चीज़ें होती हैं जिनका आविष्कार महिलाओं ने किया था, लेकिन उनके बारे में हम जानते नहीं हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ महिलाओं के बारे में जिन्होंने कुछ शानदार आविष्कार किए हैं।
1. वाईफाई
किसने किया आविष्कार: हेडी लमर (Hedy Lamarr)
हेडी एक ऑस्ट्रियन अमेरिकन एक्ट्रेस थीं और वो साइंस को लेकर भी बहुत आगे रहती थीं। उन्होंने उस तकनीक का आविष्कार किया था जिसका इस्तेमाल आज वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ आदि में किया जाता है। दरअसल, लमर ने एक सीक्रेट कम्यूनिकेशन सिस्टम का आविष्कार किया था जो नेवी के लिए रेडियो कंट्रोल टॉर्पीडो को सही निशाने पर भेजने के काम आता।

इसे जरूर पढ़ें- वुमेन अचीवर्स : इन महिलाओं के नाम रहा साल 2021
2. पेपर बैग
किसने किया आविष्कार: मार्गरेट नाइट ( Margaret Knight)
अमेरिका में पेपर बैग का आविष्कार किया गया था जब कॉटन मिल वर्कर मार्गरेट नाइट ने एक मशीन का आविष्कार किया था जिसमें ये बैग एक लिफाफे की तरह बनाए जाते थे। आपको बता दूं कि चार्ल्स आनन नामक एक आदमी ने इस डिजाइन को चुरा लिया और अपने नाम से पेटेंट करवा लिया। उस दौरान मार्गरेट ने अपने हक के लिए लड़ाई की और 1871 में कानूनी जीत हासिल की। अब इसे कहते हैं एक सशक्त महिला।

3. मोनोपोली
किसने किया आविष्कार: एलिजाबेथ मैगी (Elizabeth Maggie)
एलिजाबेथ ने इस खेल का आविष्कार अन्याय को दर्शाने के लिए किया था। दरअसल, उस दौर में इसे लैंडलॉर्ड गेम कहा जाता था और एलिजाबेथ ये चाहती थीं कि वो इस बारे में दिखा सकें कि गरीबों के साथ जमीनदार कितना अन्याय करते हैं। इस गेम को 1904 में पेटेंट करवाया गया और 1906 में खुद से ही पब्लिश करवाया गया। इसके बाद चार्ल्स डारो नामक एक इंसान ने इसे पार्कर ब्रदर्स को बेचा और मोनोपोली नाम दिया। एलिजाबेथ का पेटेंट उस समय सिर्फ 500 डॉलर में खरीद लिया गया था और कोई रॉयलटीज नहीं दी जा रही थी। (पुराने बोर्ड गेम्स को ऐसे करें इस्तेमाल)

4. विंडशील्ड वाइपर
किसने किया आविष्कार: मैरी एंडरसन (Mary Anderson)
मैरी एंडरसन के आविष्कार को कारों तक पहुंचने में काफी समय लग गया था। ड्राइवर को लगता था कि ये सही नहीं है और उन्हें लगता था कि बारिश और बर्फ के साथ ड्राइव करना आसान था। पर 1920 में जब तक मैरी का पेटेंट एक्सपायर होने वाला था तब तक ये काफी लोकप्रिय हो गए थे और हर कार मॉडल में ये आने लगा था और कई कंपनियों ने इसे इस्तेमाल किया था। (कार की सफाई के हैक्स)

इसे जरूर पढ़ें- मिलिए सोशल मीडिया पर अपने डांस से लोगों का मन बहलाने वाली 'डांसिंग दादी' से
5. डिस्पोजेबल डायपर
किसने किया आविष्कार: मैरियन डोनोवन (Marion Donovan)
1951 में मैरियन ने इसका आविष्कार किया था। यकीनन दुनिया भर के बच्चे इसका आविष्कार करते हैं और ये सबसे पहले शावर कर्टन से बनाया गया था। मैरियन ने अपना पहला पेटेंट 1 मिलियन डॉलर में केको कॉर्पोरेशन को बेच दिया था और कुछ साल बाद एक पूरी तरह से डिस्पोजेबल मॉडल तैयार किया था। इसके बाद 1961 में पैंपर्स की शुरुआत हुई।
तो ये थीं वो स्ट्रॉन्ग महिलाएं जिन्होंने हमारे लिए काफी कुछ किया। ऐसी ही कई महिलाएं हैं जिन्होंने रोज़मर्रा के काम आने वाली चीजों का आविष्कार किया। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।