herzindagi

Mental health की चपेट में आ चुकी हैं बॉलीवुड की ये 5 actresses

Depression एक ऐसी बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। जिसे यह बीमारी होती है, उसकी सारी खुशियां खत्म कर देती है। वह चाहकर भी खुश नहीं रह पाता। कई बार तो यह भी देखा गया है कि खुश होने की बहुत सारी वजहें होने के बावजूद फिर भी वह खुश नहीं होते। इस बीमारी को लेकर बहुत कम लोग ऐसे होते है जो खुलकर और सामने आकर बात करते है। <br /><br />चकाचौंध भरी दुनिया अक्सर चेहरे के पीछे छिपे दर्द और तनाव की छुपा देती है। यही कारण है कि कई बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां भी depression का शिकार बनती हैं। सुनने में बड़ा अजीब सा लगता है कि आपको यह जानकर आश्&zwj;चर्य होगा कि यह बॉलीवुड स्टार्स जिनकी पूरी दुनिया दीवानी है वो भी इस बीमारी का शिकार हो चुके है। बता दें कि दीपिका पादुकोण से लेकर परवीन बाबी जैसी actresses इसका शिकार हो चुकी है। यहां हम ऐसे ही actresses का ज़िक्र कर रहे हैं जिन्होंने खुद अपनी इस परेशानी के बारे में बात की है।

Pooja Sinha

Her Zindagi Editorial

Updated:- 11 Oct 2017, 19:10 IST

दीपिका पादुकोण

Create Image : Image Courtesy : Bollywoodmoviereview.in

बॉलीवुड actress दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय के दम पर आज दुनियाभर में अपनी एक खास जगह बना ली है। उनके फैंस भारत में ही नहीं दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। लेकिन एक समय  ऐसा भी था जब दीपिका डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने खुल कर अपने डिप्रेशन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता था कि मैं कहां जाऊं, क्या करूं। मैं बस रोती रहती थी।" दीपिका के इस बयान को बहादुरी भरा बताया गया और इसने सोशल मीडिया पर डिप्रेशन के मुद्दे पर बहस छेड़ दी।

अनुष्का शर्मा

Create Image : Image Courtesy : Stylewithglamour.com

अनुष्का शर्मा एक बेतरीन कलाकार होने के साथ-साथ एक activist भी हैं। वो सोशल इवेंट्स में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। दीपिका के बाद अनुष्का ने भी अपने डिप्रेशन के बारे में बात की। उन्होंने अपने इस डिसॉर्डर को कभी नहीं छुपाया, बल्कि हमेशा खुलकर बात करती हैं। इस बारे में ट्वीट भी किए और एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "जब आपके पेट में दर्द होता है, तो क्या आप डॉक्टर के पास नहीं जाते? इतनी आसान सी बात है।" अनुष्का ने बताया कि उन्हें एंग्जायटी डिसॉर्डर है और उनका इलाज चल रहा है।

मनीषा कोइराला

Create Image : Image Courtesy : Biographia.co.in

कैंसर जैसी बीमारी को मात देने वाली मनीषा कोइराला भी clinical डिप्रेशन की शिकार रह चुकी हैं। मनीषा ने बहुत जल्द शादी का फैसला लिया। हालांकि उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई। तलाक के बाद मनीषा डिप्रेशन में चली गईं। बावजूद इसके मनीषा ने हालातों से खुद लड़ाई लड़ी। आखिरकार डिप्रेशन और कैंसर से लड़ाई भी जीती। 

परवीन बॉबी

Create Image : Image Courtesy : Pinimg.com

2005 में परवीन बॉबी को अपने अपार्टमेंट में मरा हुआ पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि शायद वे 72 घंटे पहले मर चुकी थीं। Death का कारण साफ पता नहीं चल सका लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कई दिन से कुछ खाया नहीं था! परवीन डिप्रेशन और स्किजोफ्रीनिया की शिकार थीं। एक ऐसी बीमारी जिसमें इंसान सच्चाई की समझ खो देता है।

जिया खान

Create Image : Image Courtesy : Nrimalayalee.com

निशब्द से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान इस कदर डिप्रेशन की शिकार हो गई थी कि उन्होंने अपना जीवन खत्म कर लिया। माना जाता है कि खूबसूरत मुस्कुराहट वाली जिया पर करियर का बहुत दबाव था। 2013 में जिया खान की खुदकुशी की खबर से सब सकते में रह गए। महज 25 साल की उम्र में जिया ने अपने जीवन का अंत करने का फैसला ले लिया और मुंबई के अपने अपार्टमेंट में आधी रात को गले में फंदा डाल लिया।

Read more: Healthy life के लिए अपनाएं ये 5 secret