herzindagi

ब्रा फैट ने कम कर दी आपकी खूबसूरती? कोई नहीं ये 6 एक्‍सरसाइज हैं ना

ब्&zwj;यूटी को बनाये रखना हो या शिशु को ब्रेस्&zwj;टफीडिंग कराना हो, महिलाओं के लिए ब्रेस्&zwj;ट की विशेष भूमिका होती है। <br />जी हां महिलाओं के शरीर का हर अंग उनकी ब्&zwj;यूटी को बढ़ाने में उनका साथ देता है, फिर चाहे उनकी आंखें हों या नाक या फिर हाथ या पैर। लेकिन बढ़ता वेट उनकी खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। खासतौर पर अगर ब्रा फैट हो तो फिर तो क्&zwj;या ही कहिए।&nbsp; <br />आप smart dresses और shirt पहनना चाहती हैं, लेकिन bra fat के कारण ऐसा नहीं कर पाती हैं। यहां तक कई मोटी लड़कियों के ब्रा के पास हैंगिंग फैट होता है, जो कपड़े पहनने के बाद अलग से दिखाई देने के कारण कई बार शर्मनाक हो जाता है। ऐसे में क्&zwj;या आपने कभी ध्&zwj;यान दिया है कि जब आप bra पहनती हैं तो स्ट्रिप के चारों ओर का हिस्&zwj;सा ऊपर उठ जाता है और जहां bra की स्ट्रिप होती है वहां दबा हुआ होता है। लेकिन परेशान न हो क्&zwj;योंकि इस fat को आप कुछ एक्&zwj;सरसाइज की मदद से कम कर सकती हैं। इस बारे में हमें PRO-FITNESS GYM के ट्रेनर Farhan Siddique बता रहे है।

Pooja Sinha

Her Zindagi Editorial

Updated:- 14 Jun 2018, 19:06 IST

पुश-अप्‍स

Create Image : Image Courtesy: Gify

ये exercise bra fat से बचने के लिए best होती है, खासकर pressure push-up! इसके चार प्रकार हैं-आगे की तरफ, पीछे की तरफ, ऊपर और नीचे की तरफ। इसे करने के दौरान आपके हाथ पूरी तरह सीधे होने चाहिए जिससे इसका पूरा फायदा मिले। इसे करने के लिए अपने दोनों हाथों को फैला लीजिए, पैर एकदम parallel और straight होने चाहिए। इसके बाद अपने हाथों को आगे-पीछे 50 राउंड तक कीजिए। इसे 4 set - 12 repetition से कीजिए। इससे आपकी बॉडी warm-up होती है।

Read more: Push ups की ये कॉमन गलतियां जो बिगाड़तीं हैं आपके कंधों का posture

डम्बल press

Create Image : Image Courtesy: Gify

एक बेंच पर लेट जाएं और दोनों पैर बेंच के दोनों तरफ जमीन पर टिका लें। एक जैसे वजन के डम्बल दोनों हाथों में उठा कर chest के दोनों तरफ कंधे के बराबर रखें। डम्बल को ऊपर उठाएं और हाथों की दिशा को बिना बदले हुए डम्बल को सीने की ओर नीचे लाएं। रुकें और फिर इस exercise को दोहराएं। इसके 4 set -10 repetition से कीजिए।

डम्बल incline

Create Image : Image Courtesy: Gify

तकरीबन 80 डिग्री पर इंक्लाइन बेंच को सेट करें और जितना वेट आप स्‍टेंडिंग डम्बल कर्ल में लगा लेते हैं उससे एक दो किलो कम वेट के डम्बल लें। ध्‍यान रहे बेंच इस तरह से सेट हो कि आपके पैर पूरी तरह से जमीन पर टिके हों। कंधों और गर्दन को बेंच से टच करके रखें। सांस छोड़ते हुए डम्बल उठाएं और सांस लेते हुए नीचे करें। सीधे उठाएं सीधे नीचे ले जाएं क्लाइयों को घुमाने की जरूरत नहीं है। नजरें सामने या छत की ओर रख सकते हैं। छत पर नजर रखेंगे और बाइसेप्‍स महसूस करेंगी तो और मजा आएगा। इसके 4 set -10 repetition से कीजिए।

डम्बल decline

Create Image : Image Courtesy: Gify

बेंच पर इस तरह लेटें कि आपकी टांगे घुटने से मुड़ी हुई हों और पैर जमीन पर टिके हों। इसके बाद अपने दोनों हाथों में डम्बल पकड़ें। अपने हाथों को पूरा ऊपर ले जाएं और फिर पूरा नीचे लेकर आएं। आराम से सांस लें। ऊपर जाते समय सांस छोड़ें और नीचे आते समय सांस अंदर लें। इससे upper bra fat burn करने में मदद मिलती है और shape और size change होता है। इसके 4 set -10 repetition में करें।

डम्बल pick up

Create Image : Image Courtesy: Gify

सीधे खड़ी होकर दोनों हाथों में dumbbell लें, अब अपनी हथेलियों को ऊपर की तरफ रखते हुए धीरे-धीरे दोनों हाथों को कोहनी से ऐसे मोड़ें कि आपकी बाइसेप्स पूरी तरह फूल जाएं। इस exercise को करते हुए कोहनियों को अपनी तरफ रखें। इस pose में कुछ देर तक रहने के बाद पहले pose में आ जाएं।
Read more: Plank exercise के ये तीन फायदे जो रखेंगे आपको fit

पुलओवर

Create Image : Image Courtesy: Gify

एक बेंच पर लेट जाएं और दोनों पैर बेंच के दोनों तरफ जमीन पर टिका लें। एक जैसे weight के डम्बल दोनों हाथों में उठा कर chest के दोनों तरफ कंधे के बराबर रखें। डम्बल को ऊपर उठाएं और हाथों की दिशा को बिना बदले हुए डम्बल को सीने की ओर नीचे लाएं। रुकें और फिर इस प्रक्रिया को दोहराएं। इस एक्‍सरसाइज में Bra fat और back fat को target किया जाता है। इसे 4 set और 10 repetition में करें।