FD Laddering क्या है? महिलाएं 10 लाख रुपये निवेश करने का स्मार्ट तरीका जानें

what is fd laddering 10 lakh rupees fixed deposit investment strategy finance smart tips
बैंक में पैसा सुरक्षित रखने और उस पर ब्याज कमाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट काफी पॉपुलर ऑप्शन है। इसमें निवेशक एक तय अवधि के लिए पैसा जमा करता है और बैंक उस पर पहले से तय ब्याज देता है। यहां तक सब ठीक रहता है, लेकिन अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो मैच्योरिटी से पहले एफडी तुड़वानी पड़ सकती है। इससे ब्याज का नुकसान तो होता ही है। इसके साथ ही कुछ मामलों में पेनल्टी भी देनी पड़ सकती है। इस दिक्कत से बचने के लिए एफडी लैडरिंग का तरीका अपना सकती हैं।
क्या है एफडी लैडरिंग?

Image Credit: Shutterstock
एफडी लैडरिंग का मतलब है अपनी कुल निवेश राशि को कई हिस्सों में बांटकर अलग-अलग मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी में लगाना। इसे आप एक उदाहरण के जरिए समझ सकती हैं। मान लीजिये आपके पास 5 लाख रुपये हैं तो पूरी रकम की एक ही एफडी कराने के बजाय इसे 5 बराबर हिस्सों में बांट सकते हैं। आप 5 लाख रुपये की एफडी लैडरिंग कर सकती हैं। इसके लिए 1-1 लाख रुपये की 5 एफडी भी करवाई जा सकती है। इनकी अवधि 1 साल, 2 साल, 3 साल, 4 साल और 5 साल रख सकती हैं। इस तरह हर साल आपकी एक एफडी मैच्योर होगी। मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम को आप अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकती हैं। दोबारा लॉन्ग टर्म एफडी में निवेश कर सकती हैं।
एफडी लैडरिंग के क्या हैं फायदे?
एफडी लैडरिंग से आपको कई फायदे मिलते हैं। यहां अमाउंट सुरक्षित रहने के साथ ही आप अपनी इच्छानुसार एफडी तुड़वा भी सकती हैं।
- आपने पूरी रकम एक FD में लगा दी है और बीच में पैसे की जरूरत पड़ती है तो आप इसे तुड़वा सकती हैं।
- सरकार की ओर से ब्याज दरों में किए गए बदलाव का फायदा मिलता है।
- भविष्य में बैंक एफडी की ब्याज दरें बढ़ती हैं तो मैच्योर होने वाली एफडी को नई और बेहतर ब्याज दर वाली में निवेश कर सकती हैं।
- एक साथ पूरी एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती। अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर छोटी एफडी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अलग-अलग अवधि में निवेश करने से पूरी रकम लंबे समय तक लॉक नहीं होती।
- निवेश में लिक्विडिटी यानी जरूरत के समय पैसे उपलब्ध रहने की सुविधा बनी रहती है।

Image Credit: Shutterstock
एफडी लैडरिंग करते समय अपनी पैसों की जरूरत और निवेश की अवधि का ध्यान रखना जरूरी है। हमेशा ऐसा टेन्योर चुनें, जिससे समय-समय पर आपकी एफडी मैच्योर होती रहे।अलग-अलग बैंकों में एफडी कराने पर डिपॉजिट इंश्योरेंस की सीमा का भी ध्यान रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- FDI vs FPI: क्या आप भी इन दो निवेशों को लेकर हैं कन्फ्यूज? जानिए कौन है सबसे ज्यादा सही
डिस्क्लेमर- ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह अवश्य लें।
Image Credit: Shuttestock
- FD लैडरिंग के मुख्य फायदे क्या हैं?
- हर कुछ समय या हर साल एक FD मैच्योर होती है, जिससे आपात स्थिति में पैसा उपलब्ध रहता है। समय से पहले FD तोड़ने पर कम ब्याज या जुर्माने का जोखिम कम हो जाता है।
- क्या कम या अधिक किसी भी रकम से FD लैडरिंग की जा सकती है?
- हां, आप अपनी कुल राशि और लक्ष्यों के हिसाब से छोटी या बड़ी कई एफडी बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, ₹9 लाख को ₹3 लाख की 3 FDs (1, 2 और 3 साल) में भी बांटा जा सकता है।
- क्या FD लैडरिंग हर निवेशक के लिए सही है?
- यह उन लोगों के लिए उपयोगी है जो सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं और जिन्हें भविष्य में नियमित या बीच-बीच में पैसों की जरूरत पड़ सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।