EPFO की 'विश्वास 2026' योजना क्या है? इन PF धारकों को होगा फायदा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO समय-समय अपडेट होता रहा है और अपने ग्राहकों और कंपनियों की सहूलियत के लिए नए कदम उठाता रहता है। ऐसे में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक नई और बेहद खास योजना 'विश्वास 2026' की शुरुआत की है। यह एक वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम है, जिसका मुख्य उद्देश्य पीएफ से जुड़े बरसों पुराने विवादों और कानूनी पेचीदगियों को लंबा नहीं खींचना है और समय पर खत्म करना है। अक्सर जुर्माने और हर्जाने के मामलों के कारण न केवल एम्प्लॉयर का नुकसान होता है, बल्कि इसस होने वाले फायदे भी प्रभावित होते हैं। ऐसे में यह जनना तो बनता है कि आइए जानते हैं कि ईपीएफओ विश्वास योजना क्या है और इससे किसे फायदा होने वाला है? पढ़ते हैं आगे...
क्या है 'विश्वास 2026' योजना?
ईपीएफओ की 'विश्वास 2026' योजना को विवादों को अदालती कार्यवाही के बजाय आपसी सुलह और सहमति से हल करने के लिए तैयार किया गया है।

मंत्रालय के अनुसार, यह योजना वालंटियर कंप्लायंस को बढ़ावा देती है। बता दें कि पीएफ से संबंधित हर्जाने और पेनाल्टी के कई मामले बरसों-बरस कोर्ट में खिंचते रहते हैं, जिससे दोनों पक्षों का समय और पैसा बर्बाद होता है। ईपीएफओ का मानना है कि इस योजना के जरिए कानूनी लड़ाइयों को खत्म कर सभी पक्षों को एक साफ और ट्रांसपेरेंस रास्ता दिया जा सकता है, ताकि फंसे हुए मामलों का तुरंत निपटारा हो सके।
यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए PF से पैसे निकालना चाहती हैं, जानें EPFO ने पोर्टल पर क्या नए बदलाव किए?
योजना की समय-सीमा और फीस का नियम क्या है?
ईपीएफओ की यह स्कीम शुरू होने की तारीख से अगले 6 महीने तक लागू रहेगी। यदि आपका या आपकी कंपनी का कोई क्लेम हर्जाने या पेनाल्टी से जुड़ी समस्याओं के कारण अटका हुआ है, तो इस तय समय सीमा के Dxoj उसका समाधान निकाला जा सकता है।

सबसे अच्छी बात यह है कि फिलहाल शुरुआती 6 महीनों के लिए यह योजना पूरी तरह से फ्री है। हालांकि, यदि आप इस समय सीमा के अंदर अपने मामलों को नहीं सुलझाते हैं, तो 6 महीने बाद इसके लिए भारी फीस चुकानी पड़ सकती है।
किन लोगों को होगा फायदा?
- वे सभी मामले जिनमें पेनाल्टी या हर्जाने से जुड़े सरकार को आदेशों को चुनौती देने वाले है और वे अभी पेंडिंग हैं। उनके सेटलमेंट के लिए है।
- वे मामले जिनमें पीएफ विभाग की तरफ से बकाया देने वालों को नोटिस तो जारी किए जा चुके हैं, लेकिन पेनाल्टी या हर्जाने का अंतिम फैसला आना अभी बाकी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।