Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:28 PM IST

EPFO Face Authentication: क्या आपको भी आया है आधार फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज? घर बैठे मिनटों में ऐसे कनेक्ट करें अपना UAN और आधार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने डिजिटल सिस्टम को और भी सुरक्षित बनाने के लिए यह सुविधा जोड़ी है। यह कर्माचारियों के हित के लिए बनाई गई है, ताकि किसी के साथ फ्रॉड न हो।
Updated:- 2026-06-05, 17:57 IST
how to do aadhar face authentication in epfo know step by step full guide

PF में आपका भी हर महीने पैसा जमा होता है, तो अब आपको फेस ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। पिछले दिनों लोगों को यह अपडेट आया है, जिसमें पीएफ अकाउंट में फेस ऑथेंटिकेशन अपडेट करने को कहा जा रहा है। इस मैसेज के आने के बाद कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर यह कैसे किया जाएगा। जिन्होंने पहले कभी इसका यूज नहीं किया है, उनके लिए यह यह सिस्टम समझना मुश्किल हो रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि कैसे आप घर बैठे आधार फेस ऑथेंटिकेशन करवा सकती हैं।

EPFO Face Authentication कैसे करें?

  • कर्मचारी ध्यान दें कि Face Authentication आप तभी कर पाएंगी, जब आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि ओटीपी को यूज करके ही आप वेरीफाई कर पाएंगी।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको EPFO की वेबसाइट या UMANG ऐप खोलना है। फोन में उमंग ऐप नहीं है, तो इसे डाउनलोग कर लें।
  • यहां आपको अपना पीएफ अकाउंट खोलने के लिए UAN नंबर की जरूरत होगी।
  • UAN नंबर डालने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन आएगा।
  • ओटीपी डालने के बाद यह पीएफ अकाउंट खुल जाएगा।
  • यहां आप Face Authentication ऑप्शन चुनें।
  • अगर आपको नहीं मिल रहा है, तो सर्च बार में भी सर्च कर सकती हैं।
  • वैसे तो आपको स्क्रीन पर Face Authentication या Face Verification का ऑप्शन मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें- रोज CV मेल करती हैं फिर भी नहीं आता रिवर्ट? ये छोटी गलतियां हो सकती हैं कारण

Aadhaar face verification

Aadhaar FaceRD App का करना होगा यूज

  • जब आप Face Authentication के ऑप्शन पर क्लिक करेंगी, तो यह आपको आधार फेस ऐप पर ले जाएगा।
  • यहां फोन का कैमरा खोलने को कहा जाएगा, इस पर कैमरा परमिशन Allow करें।
  • अब आपको अच्छी रोशनी में खड़े होकर फोटो क्लिक करनी है।
  • कैमरे की ओर देखकर फेस स्कैन करें।
  • फोन को आंखों के सामने रखें।
  • इससे कुछ ही सेकंड में चेहरा स्कैन हो जाएगा।
  • स्कैन होने के बाज Verification Success का मैसेज आ जाएगा।
  • ध्यान रखें कि चेहरा आधार रिकॉर्ड से मैच हो जाता है, तो Successful Authentication का मैसेज आ जाएगा।

इसे भी पढे़ें- Free Online Resume Maker: सिर्फ 5 मिनट के अंदर फ्री में बना सकते हैं अपनी और दोस्तों की CV, बस करना होगा ये काम

UMANG app EPFO

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific,epfo

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।