Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:04 PM IST

बेटी की शादी के लिए PF से पैसे निकालना चाहती हैं, जानें EPFO ने पोर्टल पर क्या नए बदलाव किए?

पीएफ निकाले से जुड़े कुछ नियम और प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर सुविधा देना है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे यूज करने का सही तरीका अभी भी नहीं जानते।
Updated:- 2026-07-05, 14:44 IST
epfo portal new update know how to withdraw money for daughters wedding

पीएफ (Provident Fund) का पैसा लोग तभी निकालते हैं, जब उन्हें बहुत ज्यादा पैसों की जरूरत होती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह आर्थिक सुरक्षा की तरह होता है। यह एक तरह से कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए रखा गया है। गंभीर बीमारी, बच्चों की शिक्षा, विवाह, घर खरीदने- बनवाने या फिर नौकरी जाने के समय लोग इन पैसों का इस्तेमाल कर पाते हैं। आप भी अगर अपनी बेटी की शादी के लिए या किसी भा कारण से पैसे निकालने का सोच रही हैं, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के नए अपडेट को जान लें। अब पैसे निकालने की प्रकिया में बदलाव किया गया है।

क्या बदलाव किए गए है?

नई ईपीएफ स्कीम (EPF Scheme 2026) के अनुसार पीएफ का पैसा निकालने के लिए कुछ नए नियम लाए गए हैं। हाल ही में ईपीएफओ के नए बदलाव के अनुसार UMANG ऐप के जरिए अब पैसा निकाला जाएगा। PF क्लेम प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने के लिए यह बदलाव किए गए हैं। उमंग ऐप आप फोन में डाउनलोड कर लें और यहीं से पीएफ का पैसा अप्लाई करें। ध्यान रखें कि नए नियम के अनुसार आप ऐप के जरिए भी 100% पैसा नहीं निकाल सकती। पीएफ अकाउंट में उपस्थित पैसों का केवल 25 % हिस्सा ही निकाला जा सकता है।

इसे भी पढे़ं- EPFO Face Authentication: क्या आपको भी आया है आधार फेस ऑथेंटिकेशन का मैसेज? घर बैठे मिनटों में ऐसे कनेक्ट करें अपना UAN और आधार

EPFO new rules

UAN Activation की प्रकिया में हुआ बदलाव

पहले जहां यूएएन एक्टिवेट करने के लिए आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइ पर जाती थीं, अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। उमंग ऐप से ही आप एक्टिवेट कर कतती हैं। ध्यान रखें कि यह सुविधा पोर्टल से हटा दी गई है, इसलिए वहां से आप अब यूएएन एक्टिवेट नहीं कर पाएंगी।

  • इसके साथ ही यूएएन एक्टिवेशन के दौरान आधार और फेस प्रमाणीकरण (Authentication) की जरूरत होगी।

इसे भी पढ़ें- रोज CV मेल करती हैं फिर भी नहीं आता रिवर्ट? ये छोटी गलतियां हो सकती हैं कारण

UMANG app PF withdrawal

क्लेम के बाद कितने दिनों में मिलेगा पैसा?

पहले क्लेम करने का प्रोसेस पोर्टल से होता था, जिसमें बहुत ज्यादा समय लगता था। कई बार पोर्टल काम नहीं करता था, जिससे लोगों को क्लेम करने में बहुत समय लग जाता था, लेकिन उमंग ऐप से यह प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इसके अलावा क्लेम करने के बाद आपको 1 हफ्ते तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। EPFO का लक्ष्य लगभग 3 दिनों में क्लेम को निपटाना है। इससे कर्मचारियों को जरूरत के समय जल्दी पैसा मिल सकेगा।

EPFO new rules

PF से पैसा निकालने के लिए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी?

UAN नंबर, KYC, बैंक अकाउंट और PAN की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही नए अपडेट में अब आपसे पैसे निकालने के कारण के दस्तावेज भी दिखाने पड़ सकते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- epfo official

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।