अगर बैंक बंद हो जाए तो ग्राहकों को कितने पैसे मिलते हैं वापस? जानें RBI के नियम

अगर कोई बैंक बंद हो जाता है तो ग्राहक का पैसा सुरक्षित रहता है। यह पैसा DICGC यानी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन के तहत सुरक्षित रहता है। DICGC RBI की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो भारत में बैंक जमाकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान करती है। अगर कोई बैंक डूब जाता है तो डीआईसीजीसी लोगों को सुरक्षा देता है।
आरबीआई गाइडलाइंस के अनुसार, डीआईसीजीसी बैंक डिपॉजिटर का इंश्योरेंस करता है। हर बैंक ग्राहक को अधिकतम 5 लाख रुपये तक बीमा कवर की सुविधा देता है। 5 लाख रुपये तक की इस राशि में आपका सेविंग अकाउंट, FD, RD सभी शामिल होते हैं। अगर आपके खाते में 5 लाख रुपये या उससे कम पैसा है तो पूरा पैसा वापस मिल सकता है।

Image Credit: Shutterstock
कितने दिन में मिलता है पैसा?
यह भी पढ़ें- ATM से कैश निकालने पर कब लगता है चार्ज? जानें लिमिट, फ्री ट्रांजेक्शन और जरूरी नियम
जब कोई बैंक डूबता है या उस पर पाबंदी लगती है, तो DICGC के जरिए ग्राहकों को पैसा वापस किया जाता है। आमतौर पर DICGC की तरफ से 90 दिनों के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाती है। ग्राहक को अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होती, बैंक ही पूरा प्रोसेस कंप्लीट करता है। इंश्योरेंस सभी सरकारी और निजी बैंकों पर लागू होता है। यह कॉपरेटिव बैंकों पर भी यह इंश्योरेंस लागू होता है।
कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जिसमें बैंकों ने लोगों की जमा पूंजी के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत मिलने पर रिजर्व बैंक इन बैंकों की जांच करता है। शुरुआती जांच सही पाए जाने पर रिजर्व बैंक इन बैंकों पर रोक लगा देता है। इस दौरान बैंक ग्राहकों की रकम निकासी को सीमित कर सकता है या रोक सकता है। यह बैन तब तक रहता है जब तक कि जांच पूरी न हो जाए।

Image Credit: Shutterstock
रकम कैसे रखें सेफ?
अगर आपको अपने पैसे सुरक्षित रखने हों, तो आप अपनी रकम को एक ही बैंक में न रखने की बजाय अलग- अलग बैंकों में जमा कर सकते हैं। डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन नियमों के तहत यह रकम इंश्योर्ड होती है। ऐसे में एक बात का जरूर ध्यान रखें। कभी भी अपना पैसा छोटे और लोकल बैंक में न रखें। इसे पब्लिक सेक्टर बैंकों और बड़े प्राइवेट बैंकों में जमा करें। इसकी वजह है कि यहां कॉर्पोरेट गवर्नेंस और रेग्यूलेशंस का स्तर बहुत ऊंचा होता है। केवल एक बैंक के साथ अपने डिपॉजिट लिमिट 5 लाख रुपये को बनाए रखें। लेकिन अपनी सेविंग को कई बैंकों में जमा करें, ताकि जब बैंक डिफॉल्ट करें तो आपका पैसा सुरक्षित रहे।
बैंक के बंद हो जाने या दिवालिया होने के बाद भी क्या आप खाते से पैसे निकाल सकते हैं या नहीं? ऐसे में आप क्या करें, किन बातों का ध्यान रखें? हमने बैंकिंग से जुड़े जरूरी नियम समझाने का प्रयास किया। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
- बैंक डूबने पर कितने पैसे सुरक्षित रहते हैं?
- बैंक के डूबने पर प्रति खाताधारक, प्रति बैंक अधिकतम ₹5 लाख (मूल राशि + ब्याज) का बीमा कवर मिलता है।
- एक ही बैंक में कई खाते (सेविंग, FD, RD) होने पर क्या होता है?
- एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं या अलग-अलग खातों में जमा कुल राशि को जोड़कर देखा जाता है। उन सभी खातों को मिलाकर अधिकतम ₹5 लाख तक ही वापस मिलेंगे।
- पैसा वापस मिलने में कितना समय लगता है?
- आबीआई नियमानुसार, संकटग्रस्त बैंक पर प्रतिबंध/कार्रवाई के बाद बीमा दावा प्रक्रिया को अधिकतम 90 दिनों के भीतर पूरा कर जमाकर्ताओं को भुगतान करने का प्रावधान है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।