Thu Sep 17, 2026 | Updated 01:12 PM IST

UPI या कैश: किस तरीके से बंद होगी आपकी फिजूलखर्ची? जानें

UPI vs Cash: यूपीआई और कैश भुगतान के फायदे-नुकसान इस लेख में बताए गए हैं। जानें कौन सा तरीका फिजूलखर्ची रोकने में बेहतर है। पढ़ते हैं आगे...
Updated:- 2026-09-17, 11:21 IST
UPI vs cash

डिजिटल भुगतान की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले यूपीआई को लेकर हाल ही में एक नया मोड़ सामने आया है। अब तक ग्राहकों और व्यापारियों दोनों के लिए पूरी तरह मुफ्त रहने वाले यूपीआई के फीस स्ट्रक्चर में बदलाव की तैयारी है। 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट्स पर 0.4 प्रतिशत का मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि इसका बोझ आम ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि UPI और कैश में से कौन सा ज्यादा सही है? इसके लिए हमने आरएसएम के अकाउंटेट चार्टर्ड हिमांशु गोयल से भी बात की है। जानते हैं आगे...

यूपीआई के फायदे और लिमिट

खरीदारी के लिए यूपीआई और कैश में से कोई भी एक माध्यम पूरी तरह से श्रेष्ठ नहीं है। रोज की सुविधा और खर्चों का हिसाब रखने के लिए जहां यूपीआई सबसे बेस्ट है, वहीं बजट नियंत्रण और मुश्किल परिस्थितियों के लिए नकद पैसा सबसे बेहतर माना जाता है।

1 - 2026-09-17T110828.810

सही माध्यम का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खरीद रहे हैं और अपने बजट का प्रबंधन कैसे करते हैं।

  • बेहतर सुविधा: पर्स साथ रखे बिना केवल स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करके तुरंत भुगतान किया जा सकता है।
  • कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: आम उपभोक्ताओं के लिए पर्सन-टू-पर्सन ट्रांसफर और सामान्य खरीदारी पूरी तरह से मुफ्त है।
  • डिजिटल रिकॉर्ड: हर छोटे-बड़े खर्च का डिजिटल रिकॉर्ड बन जाता है, जिससे महीने के अंत में अपने खर्चों की समीक्षा करना बेहद आसान होता है।
  • ज्यादा खर्च की परेशान: ऑनलाइन भुगतान इतनी तेजी से होता है कि जेब से नकद पैसे निकलने का एहसास नहीं होता, जिससे अनचाही खरीदारी का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, इसके लिए सक्रिय इंटरनेट और चार्ज्ड फोन की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें- 20 हजार की सैलरी में भी बचा सकती हैं हर महीने 5 हजार रुपये, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

कैश के फायदे और लिमिट

जेब से नकद निकलते समय इंसान ज्यादा सचेत रहता है। यह मानसिक दबाव आपको बेवजह की फिजूलखर्ची से रोकता है।

  • हर स्थिति में भरोसेमंद: सर्वर डाउन होने, इंटरनेट बंद होने, बिजली जाने या फोन की बैटरी खत्म होने पर भी कैश हर जगह स्वीकार्य है।
  • सिक्योर: कैश भुगतान का कोई डिजिटल निशान नहीं छूटता, जिससे सेफ्टी बनी रहती है।
  • रखरखाव में परेशानी: नकद पैसे चोरी होने या खोने का डर रहता है और हर छोटे-बड़े खर्च का हिसाब मैन्युअल डायरी में लिखना पड़ता है।

बचत की सबसे बेहतरीन योजना

किराना सामान, घर के बिल और रोजमर्रा के यातायात खर्चों के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करें, ताकि हिसाब रखना आसान रहे। इससे अलग जिन चीजों में आप जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं, उनके लिए महीने की शुरुआत में तय नकद राशि अलग रख लें। इसके साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जेब में थोड़ा नकद बैकअप जरूर रखें।

2 - 2026-09-17T110824.611

निष्कर्ष

भारत पूरी तरह से 'कैशलेस' अर्थव्यवस्था बनने के बजाय 'कैश-लाइट' अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। यूपीआई ने आम जीवन में छोटे-मोटे खर्चों के लिए नकद की जगह ले ली है, लेकिन नकद की अपनी एक अलग सुरक्षा बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- QR Code असली है या नकली? पेमेंट से पहले ध्यान रखें ये बातें वरना हो जाएगा स्कैम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

FAQ
क्या UPI का इस्तेमाल करने पर पैसे खोने या चोरी होने का जोखिम कैश से कम है?
हां, कैश चोरी होने या खोने का डर रहता है, जबकि यूपीआई में पैसे आपके बैंक खाते में सुरक्षित रहते हैं।
तकनीकी दिक्कत या इंटरनेट न होने पर भुगतान का कौन सा माध्यम सही रहता है?
ऐसी स्थिति में कैश सबसे भरोसेमंद माध्यम है, क्योंकि यह बिना इंटरनेट, फोन या सर्वर के भी हर जगह स्वीकार्य होता है।
रोजमर्रा के खर्चों का हिसाब रखने के लिए क्या इस्तेमाल करना चाहिए?
रोजमर्रा के बिल और खरीदारी के लिए यूपीआई सबसे अच्छा है, क्योंकि यह आपके सभी खर्चों का डिजिटल रिकॉर्ड अपने आप बना लेता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।