Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:07 PM IST

20 हजार की सैलरी में भी बचा सकती हैं हर महीने 5 हजार रुपये, अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

पैसे सेव करने के लिए आपको केवल हर महीने के कुछ खर्चों को कंट्रोल करना होगा। शहरों में नौकरी के लिए आए युवा अक्सर पैसे सेव करने के सही टिप्स फॉलो नहीं करते, जिसके चलते वह एक भी रुपये नहीं बचा पाते।
Updated:- 2026-07-10, 17:57 IST
3 smart tips to save five thousand every month in 20 thousand salary

सैलरी कम हो तो हर महीने पैसे बचाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। बैचलर्स के लिए यह और भी बड़ा काम होता है, क्योंकि वे अपने घर से दूर फ्लैट या पीजी लेकर रहते हैं। घर से दूर रहने के बाद भी अगर वे हर महीने 5 हजार रुपये भी नहीं बचा पाएंगे, तो ऐसा लगता है जैसे नौकरी करने का कोई फायदा ही नहीं हो रहा। नौकरी हर कोई पैसे बचाने के लिए करता है, ताकि मुसीबत के समय यह पैसे उसके काम आ सकें। आपकी भी अगर 20 हजार सैलरी है और आपके लिए हर महीने 5 हजार रुपये बचाने भी मुश्किल हो रहा हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पैसे बचाने के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे। 

हर महीने कैसे बचाएं पैसे?

शॉपिंग ऐप से UPI लिंक न रखें- अक्सर महिलाएं सैलरी आते ही शॉपिंग करने लग जाती हैं। यही कारण है कि हर महीने कपड़ों पर पैसे खर्च करने की वजह से ज्यादा खर्च हो जाता है। आप अगर फोन में ऐसी ऐप्स ही नहीं रखेंगी, तो खर्चे होंगे ही नहीं। इसके अलावा आप इन ऐप्स को UPI से कनेक्ट न रखें। इससे आप कभी भी बिना सोचे-समझे शॉपिंग नहीं कर पाएंगी। 

Money saving tips

ऑनलाइन पेमेंट करना कम करें

जब से ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हुई है, लोग कैश नहीं होने पर भी आराम से खर्चे करने लग जाते हैं। हालात ऐसे हैं कि लोग खर्चे करते समय सोचते भी नहीं, क्योंकि अब पेमेंट करना इतना आसान हो गया है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करना बंद कर देंगी और केवल कैश यूज करने लगेंगी, तो खर्च कम होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर कोई अपने साथ ज्यादा कैश लेकर नहीं चलता। ऐसे में हाथ में अगर पैसे कम होंगे, तो आप खर्चे भी कम करेंगी।

इसे भी पढे़ं- बजट से लेकर इंश्योरेंस तक, Newly Married Couples साथ मिलकर बनाएं ये प्लान

पहले ही 5 हजार रुपये अलग कर लें

आपके पास अगर 2 अकाउंट हैं, तो हर महीने सैलरी आते ही आप 5 हजार रुपये दूसरे अकाउंट में डाल दें। इससे अकाउंट में अगर 15 हजार ही दिखेंगे, तो आप सोच समझकर खर्च करेंगी। बस ध्यान रखें कि आप दूसरे अकाउंट को UPI से लिंक न करें, वरना कभी भी आप उस अकाउंट से भी पेमेंट करने लग जाएंगी।

money saving

किराया और आने-जाने का खर्च अलग कर लें

15 हजार रुपये में आप ऑफिस से आने-जाने का खर्च और किराया अलग कर लें। कोशिश करें कि ऐसे फ्लैट या पीजी में रहें, जिसका एक महीने का रेंट लगभग 5 हजार से 6 हजार रुपये हो। इससे आप आराम से हर महीने 5 हजार रुपये से सेव कर लेंगी। एक अकेले व्यक्ति पर अगर राशन के खर्च की बात की जाए, तो लगभग 3 से 4 हजार रुपये लग जाते हैं। यह पैसे सेव करने का अच्छा तरीका है। 

इसे भी पढ़ें- शॉपिंग और बचत दोनों होगी, जानें Credit Card इस्तेमाल करने का सही तरीका

5 हजार रुपये आपने पहले ही अलग कर दिए हैं, इसलिए 4 हजार रुपये राशन, 6 हजार रुपये पीजी का रेंट देने के बाद आपके पास 5 हजार रुपये आने-जाने के खर्च के बच जाते हैं। 15 हजार के इन खर्च के बाद आप हर महीने आराम से 5 हजार रुपये सेव कर लेंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।