Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

QR Code असली है या नकली? पेमेंट से पहले ध्यान रखें ये बातें वरना हो जाएगा स्कैम

कैश रखना आज के समय में लोगों ने लगभग छोड़ ही दिया है। अब हर जगह ऑनलाइन पेमेंट करना ही लोग पसंद करते हैं। इसमें आपको चेंज ढूंढने की जरूरत नहीं होती और कुछ सेकेंड में ही आप पेमेंट कर लेती हैं।
Updated:- 2026-03-16, 19:41 IST
how to check qr code real or fake keep these things in mind while making payment

क्यूआर कोड पर आजकल लगभग हर कोई पेमेंट करता है। ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या डिलीवरी बॉय को पेमेंट करना हो, हर जगह अब लोग क्यूआर कोड का इस्तेमाल करने लगे हैं। अब छोटे किराने की दुकान से लेकर ठेले पर सामान बेचने वाले लोगों के पास भी क्यूआर कोड होता है, लेकिन कई लोग इससे जुड़े स्कैम के बारे में नहीं जानते। आजकल क्यूआर कोड से स्कैम करने के नए-नए तरीके आ रहे हैं। इससे जैसे ही आप अपने फोन में यूपीआई खोलकर स्कैन करेंगी, आपको पता भी नहीं चलेगा और आपका फोन हैक हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सही QR कोड पहचानने के जरूरी टिप्स बताएंगे, इससे आपको परेशानी नहीं होगी।

QR Code असली है या नहीं कैसे पता करें?

नाम चेक करें- कोई भी QR Code आप स्कैन कर रही हैं, तो तुरंत पेमेंट न करें। पहले चेक करें कि नाम क्या आ रहा है। अगर नाम दुकान से नहीं मिल रहा है, तो दुकानदार से पूछें, दुकानदार के हां करने के बाद ही पेमेंट करें। इससे दुकानदार को पता चलता है कि आप पेमेंट कर रही हैं और आपको भी कन्फर्म हो जाता है कि जिसे आप पैसे भेज रही हैं, उसका स्कैनर ठीक है।

digital payment security

अजीब लिंक या वेबसाइट

क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद अगर लिंक खुल रहा है या वेबसाइट अलग आ रही है, तो दुकनदार को इसके बारे में बताएं। आप चाहें तो इसके बारे में दुकानदार से सवाल करें कि ऐसा क्यों आ रहा है। आप तुरंत लिंक को बंद करने के बाद इसके बारे में पता करें। जब भी स्कैन करने के बाद आपको इस तरह की चीजें नजर आए, तो आप लिंक के बारे में दुकानदार को जरूर बताएं।

इसे भी पढ़ें- क्यूआर कोड से पेमेंट करते समय अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स, नहीं होगा कोई नुकसान

QR स्कैन करते ही पेमेंट करने का ऑप्शन आए

जब भी आप कोई QR कोड स्कैन करती हैं, तो आपको आमतौर पर रकम भरने का ऑप्शन दिखाई देना चाहिए। स्कैन करने के बाद अगर अमाउंट पहले से ही लिखा हुआ दिखाई दे, तो ऐसा आमतौर पर तब होता है जब आप किसी ब्रांडेड स्टोर या बड़े ब्रांड से सामान खरीद रहे होते हैं, जहां बिल के हिसाब से रकम पहले से सेट की जाती है, लेकिन अगर आप किसी सामान्य दुकान पर पेमेंट कर रही हैं, तो स्कैन करने के बाद आपके सामने केवल खाली बॉक्स आता है। इसमें आपको खुद से रकम भरनी होती है और उसके बाद ही पेमेंट करना होता है।

how to identify fake QR codes

QR Code के नीचे UPI ID लिखी होती है

आप देखेंगी कि जब भी आप कोई क्यूआर कोड स्कैन करती हैं, तो नीचे UPI ID लिखी रहती है। जैसे name@upi या कई लोगों का मोबालइल नंबर और फिर @upi जैसा लिखा होता है, इससे आप समझ सकती हैं कि स्कैनर में कोई दिक्कत नहीं है।

इसे भी पढ़ें- QR Code से फटाफट कर देती हैं पेमेंट, लेकिन क्या जानती हैं इसका फुल फॉर्म?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।