Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

क्या आप भी ज्यादा खर्च करती हैं? No-Spend ट्रेंड से सीखें पैसे बचाने का तरीका

पैसों की सेविंग्स के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय आजमाती हैं। अगर आप भी सेविंग्स करने की सोच रही हैं, तो इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक खास ट्रेंड नो-स्पेंड चैलेंज फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2026-07-20, 17:41 IST
image

महंगाई के जमाने में छोटे-छोटे खर्चे कब होने लगते हैं, पता ही नहीं चलता है। ऐसे में अधिकतर महिलाओं का बजट बिगड़ने लगता है। महीने के आखिरी में कुछ महिलाओं के अकाउंट खली होने लगते हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी होता है, तो परेशान होने के बजाय आप एक खास ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं, जो इन दिनों काफी ट्रेंड में है। हम बात कर रहे हैं 'नो-स्पेंड' ट्रेंड की, जो आजकल काफी ज्यादा चर्चा में है।

नो-स्पेंड ट्रेंड का बढ़ रहा क्रेज

इंदौर HDFC ब्रांच मैनेजर श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अगर आप भी सही तरीके से बचत करना चाहती हैं और फिजूलखर्ची को कम करना चाहती हैं, तो आप नो-स्पेंड ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। इस ट्रेंड का मकसद सिर्फ पैसे बचाना नहीं, बल्कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाना भी है। आइए समझते हैं आखिर नो-स्पेंड ट्रेंड है क्या?

2 - 2026-07-20T173340.876

क्या है नो-स्पेंड ट्रेंड?

नो-स्पेंड ट्रेंड एक फाइनेंशियल चैलेंज है, जिसमें एक व्यक्ति अपने आप से इस बात का चैलेंज करता है, कि उसे कुछ दिनों तक केवल उन्हीं चीजों पर पैसा खर्च करना है, जिनकी उसे खास जरूरत है। इस ट्रेंड के अंदर वह अपने सभी फिजूल खर्चों पर रोक लगा देता है। इससे अच्छी खासी सेविंग की जा सकती हैं। इस ट्रेंड की मदद से आप हर महीने फालतू चीजों की खरीदी से बचती हैं।

यह भी पढ़ें- एक नहीं, कई तरह के होते हैं सेविंग्स अकाउंट...जानिए आपके लिए कौन-सा है बेहतर?

ऐसे फॉलो करें खास ट्रेंड

अगर आप भी इस ट्रेंड को फॉलो करने का सोच रही हैं, तो सबसे पहले आप खुद से चैलेंज लें कि आपको कितने दिनों तक नो स्पेंड ट्रेंड को फॉलो करना है। यानी आप खुद से इस बात का प्रॉमिस करें, कि आपको बस जरूरत के सामानों पर ही पैसा खर्च करना है। आप 7 दिन, 10 दिन या 15 दिनों के लिए भी यह चैलेंज ले सकती हैं। अगर आप ज्यादा सेविंग चाहती हैं, तो पूरे 30 दिनों का चैलेंज भी खुद से ले सकती हैं।

1 - 2026-07-20T173342.261

लिस्ट करें तैयार

यही नहीं आप इस ट्रेंड को फॉलो करने से पहले एक ऐसी लिस्ट तैयार करें, जिसमें उन्हीं चीजों को शामिल करें, जो बहुत ज्यादा जरूरी हैं। इसके अलावा जब बाजार जाएं, तो उन चीजों को नजरअंदाज करें, जैसी आपको ज्यादा जरूरत ना हो। इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप भी आसानी से नो-स्पेंड ट्रेंड के जरिए हर महीने बेहतरीन सेविंग्स कर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- महंगाई की इस मार में कहीं खाली न हो जाए जेब, House Wife आज से ही नोट कर लें ये 'डेली सेविंग्स टिप्स'

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।