न्यू लुक के लिए वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस की कॉलर वाले कुर्ते

अगर आप न्यू लुक चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताई गयी लेटेस्ट डिजाइंस की ये कॉलर वाले कुर्ते को अपने वार्डरॉब में शामिल कर सकती हैं और कई खास मौकों पर इन्हें वियर कर सकती हैं।

Collar Kurti for new look

कुर्ती किसी भी खास मौके पर या ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस आउटफिट में जहां आप कंफर्टेबल रहती हैं तो वहं इसमें आप स्टाइलिश भी नजर आती हैं। मार्केट में आपको कुर्ते के कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करने का सोच रही हैं तो आप इस तरह लेटेस्ट डिजाइंस की कॉलर वाले कुर्ते वियर कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको लेटेस्ट डिजाइंस की कुछ कॉलर वाले कुर्ते दिखाएंगे जिन्हें आप ऑफिस या किसी खास मौके पर पहन सकती हैं।

बैंड कॉलर कुर्ते

Collar Kurti new look

इस तरह का कुर्ती ऑफिस में पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये ब्लू कलर की कुर्ती थ्री पीस में हैं। ये कुर्ती आपको आसानी से बाजार में मिल जाएंगी जिन्हें आप जीन्स याव्हाइट प्लाजोके साथ वियर कर सकती हैं। वहीं इस तरह की कुर्ती के साथ अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हील्स या जुती वियर कर सकती हैं। ये कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह सस्ते दाम में मिल जाएंगी।

लॉन्ग कुर्ती

long kurti for summer

अगर आप सिंपल लुक चाहती हैं और ये भी चाहती हैं आप स्टाइलिश नजर आए तो आप इस तरह की कुर्ती वियर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में जहां आप स्टाइलिश लगेंगी तो वहीं इसमें आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी। ये कुर्ती लॉन्ग है और इस तरह की कुर्ती को आप डेनिम जीन्स या ब्लैक पेंट के साथ वियर कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफार्म पर सस्ते दाम में मिल जाएंगी।

कॉलर-नेक कुर्ती

Collar Kurti for office

ये कॉलर-नेक कुर्ती शोर्ट में हैं और इस तरह की कुर्ती को आप कहीं घूमने या ऑफिस में पहन के जा सकती हैं। इस शोर्ट कुर्ती को आप जीन्स या ब्लैक जीन्स के साथ वियर कर सकती हैं साथ ही अपने लुक को पूरा करने के लिए इस कुर्ती के साथ हील्स या फ्लैट्स पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी जिन्हें आप ऑनलाइन य फिर ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकती हैं। इस तरह की शोर्ट कुर्ती जहां पहनने में बेस्ट हैं तो वहीं इस कुर्ती में आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।इसे भी पढ़ें :स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

अगर आपको ये आउटफिट लुक पसंद आये तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-

Image credit :ajio, flipkart, vivika

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP