
दीपिका और अन्य बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस से लें न्यूड लिपस्टिक लगाने के टिप्स
जब मेकअप की बात करें तो लिपस्टिक की बात जरूर होती है। एक लिपस्टिक आपको पूरी तरह से फ्रेश लुक दे देती है। लेकिन कई बार लड़कियां कुछ ज्यादा ही बोल्ड शेड की लिपस्टिक यूज़ कर लेती हैं जो कि ऑफिस एन्वॉयरमेंट को बिल्कुल सूट नहीं करता। ऑफिस एन्वॉयरमेंट के लिए केवल न्यूड लिपस्टिक ही अच्छी लगता है। न्यूड लिपस्टिक लगाने के टिप्स आप इन बॉलीवुड ऐक्ट्रेसेस से ले सकती हैं।

आलिया भट्ट

अगर आलिया भट्ट की बात की जाए तो उनसे ज्यादा अच्छे तरीके से न्यूड लिपस्टिक कोई कैरी नहीं करता। उन्होंने सोनम कपूर की शादी तक में न्यूड लिपस्टिक ही लगाया था। यह आलिया भट्ट पर एकदम परफैक्ट दिखता है। वे अधिकतर समय बाहर जाने के दौरान एथनिक कपड़ों के साथ पिंक न्यूड लिपस्टिक ही लगाती हैं। ये लिपस्टिक उन्हें नैचुरल और नो मेकअप लुक देती है।
अदिति राव हैदरी

फिल्म "पद्मावत" में एक सीन में अदिति राव हैदरी, दीपिका से ज्यादा सुंदर लगी थीं। अदिति राव हैदरी वैसे तो हमेशा सेक्सी और बोल्ड मेकअप करती हैं लेकिन जब वह न्यूड मेकअप करती हैं तो भी उन पर काफी जंचता है। न्यूड लिपस्टिक के साथ स्मोकी आईज़ या घनी आईब्रोज़ का कॉम्बिनेशन बिल्कुल परफेक्ट रहता है। इसलिए ऑफिस जाने के लिए आप ऐसा मेकअप कर सकती हैं जैसा इस इमेज में अदिति ने मेकअप किया है।
डायना पेंटी

डायना पेंटी बहुत ही खूबसूरत हैं और उन पर न्यूड लिपस्टिक काफी फबती है। वह हमेशा अपनी लिपस्टिक शेड के साथ एक्सपेरिमेंट करती नज़र आती हैं। कभी वह चेरी रेड लिपस्टिक लगाती हैं तो कभी मरुन। लेकिन उनको न्यूड रंग की लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद है। कैज़ुअल डेज़ में वह अपने आउटफिट के साथ मैच करती हुई न्यूड लिपस्टिक ही लगाती हैं।
प्रियंका चोपड़ा

जब न्यूड लिप्सटिक या किसी तरह के स्टाइल की बात हो और प्रियंका चोपड़ा की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। जब से प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड गई हैं तब से वह काफी बोल्ड और सेक्सी लिप शेड ही यूज़ करती हैं। लेकिन कैज़ुअल डेज़ में उन्हें न्यूड लिपस्टिक ही लगाना पसंद है।
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की नम्बर वन और सबसे सुंदर ऐक्ट्रेस ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पार्टीज़ और इवेंट में भी न्यूड लिपस्टिक कैरी कर लेती है। वैसे तो उन पर रेड रंग लिपस्टिक खूब फबती है लेकिन जब उन्हें काफी सिंपल या फिर बड़े ईयरिंग कैरी करने होते हैं तो वे न्यूड लिप्सटिक ही लगाती हैं। इससे मेकअप बैलेंस हो जाता है।
Read More: दीपिका पादुकोण के खूबसूरत बाल और स्किन का राज छुपा है इस "1 चीज" में
कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्हे सिंपल रहना पसंद है और पार्टी व इवेंट तक में वे नो मेकअप लुक में नजर आती हैं। आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके नो मेकअप लुक की भरमार देख सकती हैं। वे केवल न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाती हैं और उनका मेकअप पूरा हो जाता है।
तो एक बार आप भी न्यूड लिपस्टिक ट्राय करके देखें और दिखें सबसे सुंदर।