'वाइड लेग ट्राउजर' को इन टिप्स की मदद से करें स्टाइल

वाइड लेग ट्राउजर्स का ट्रेंड इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। थोड़ा फ्लैशबैक में जाएं तो 1970 के मध्य में बेलबॉटम्स के फैशन की आंधी ने पुरुषों और महिलाओं, दोनों को ही अपनी गिरफ्त में ले लिया था।
यह फैशन पश्चिमी सभ्यता की देन था। यूरोप के देशों और उत्तरी अमेरिका के देशों में इस फैशन को लोगों ने खुली बाहों से अपनाया। भारत में भी युवा वर्ग के पुरुष और महिलाओं में बेलबॉटम पहनने का क्रेज उन दिनों काफी देखा गया।
बाद में यह फैशन कई बार स्वरूप और अंदाज बदल-बदल कर लौटा और 2010 तक किसी न किसी तरह से फैशन इंडस्ट्री में अपनी जगह इसने बनाए रखी। मगर धीरे इसे ऑउट ऑफ फैशन कहा जाने लगा और यह गायब हो गया।
र्वा 2022 में एक बार इसका फिर से कम बैक हुआ और इस बाद इसने वाइड लेग ट्राउजर के अंदाज में खुद को ढाल लिया। वर्तमान समय में भी वाइड लेग ट्राउजर का ट्रेंड खूब देखा जा रहा है और महिलाओं को यह काफी पसंद भी आ रहा है। खासतौर पर युवा एक्ट्रेसेस इस फैशन को काफी प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में वाइड लेग ट्राउजर्स की कुछ झलक दिखाएंगे और उन्हें स्टाइल करने का तरीका भी बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- इन सुपर स्टाइलिश ट्राउजर में मिलेगा ट्रेंडी लुक, वर्किंग वुमेन के लिए है बेस्ट च्वॉइस
सुहाना खान
- इस तस्वीर में सुहाना खान ने रेड कलर का को-ऑर्ड आउटफिट कैरी किया हुआ है, जिसमें रेड क्रॉप ब्लेजर और वाइड लेग ट्राउजर है।
- अगर आप खुद को थोड़ा ऑफीशियल लुक देना चाहती हैं तो सुहाना खान की तरह आउटफिट कैरी कर सकती हैं। आपको बाजार में इस तरह के को-ऑर्ड सेट में ढेरों वैरायटी मिलेंगी।
- अगर आप चाहें तो क्रॉप ब्लेजर के स्थान पर लॉन्ग या मीडिया लेंथ वाला ट्राउजर भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह का सेट आप किसी अच्छे टेलर से स्टिच भी करा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बैगी पैंट्स को स्टाइल करते समय यह टिप्स आएंगे आपके काम
कृति सेनन
- इस तस्वीर में कृति सेनन ने भी को-ऑर्ड सेट ही कैरी किया है। जिसमें ब्रा टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग वाइड लेग ट्राउजर कैरी किया है। अपने गेटअप को और भी स्टाइलिश अंदाज देने के लिए कृति ने लॉन्ग बेल्ट भी कैरी की है।
- थोड़ा बोल्ड लुक पाने के लिए आप भी इस तरह से आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। आप इसे थोड़ा अलग अंदाज देने के लिए बेल्ट की जगह वेस्ट बैग कैरी कर सकती हैं, क्योंकि यह भी आपके लुक को रॉकिंग बनाएगा।
- बाजार में आपको इस तरह के आउटफिट्स में सॉलिड और प्रिंट दोनों तरह के पेयर मिल जाएंगे। आप खुद से भ कस्टमाइज करके इन्हें कैरी कर सकती हैं।
राधिका मदान
- आप क्रॉप टॉप के साथ भी वाइड लेग ट्राउजर कैरी कर सकती हैं। इस तस्वीर में आपको राधिका मदान ऐसे ही एक आउटफिट नजर आ रही होंगी।
- समर सीजन के लिए आप कॉटन वाइड लेग पैंट्स के साथ भी स्ट्रैपी टॉप्स और बस्टर्स को कैरी कर सकती हैं।
- इस तरह की ड्रेस आप कैजुअल लुक के लिए अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं और बहुत अच्छा लुक पा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।