सावन के महीने में कई पर्व मनाए जाते हैं। अधिकतर त्योहारों पर सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करके पूजापाठ आदि करती हैं। महिलाओं को सावन के महीने में चूड़ियां पहनना बेहद पसंद होता है। हाथों में हरी, लाल और पीले रंग की चूड़ियां और कंगन त्योहारों पर बेहद सुंदर लगते हैं। किसी भी फेस्टिवल पर हर महिला एथनिक लुक में दिखना पसंद करती है। ऐसे में इंडियन लुक के संग जबतक आपने पारंपरिक ज्वेलरी नहीं कैरी की हुई होती है तो लुक अधूरा नजर आने लगता है। जिस तरह झुमके कानों की शोभा, नेकलेस गले की ठीक उसी तरह हाथों की शोभा तभी देखने को मिलती हैं जब आपने उसमें खूबसूरत चूड़ी या कंगन पहने हों। यदि आप भी सावन के महीने में अपने हाथों को सुंदर कंगन और चूड़ी से संवारना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में राजस्थानी लाक के कंगन और चूड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप सावन के महीने में अपने लहंगे या साड़ी किसी भी एथनिक ऑउटफिट के संग पेयर कर सकती हैं। यह आपके हर ऑउटफिट की सुंदरता को दोगुना बढ़ा देंगे।
राजस्थानी लाक के कंगन-चूड़ी डिजाइंस
आइए देख लेते हैं राजस्थानी लाक के कंगन के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस। जिनको आप भी सावन के महीने में खरीदकर अपने हाथों की सुंदरता को निखार सकती हैं।
राजस्थानी लहरिया हरी लाक चूड़ियां
सावन के महीने में हरा रंग और लहरिया प्रिंट का कॉम्बिनेशन बेस्ट रहता है। ऐसे में आपको भी सावन के महीने में खुद को एकदम पारंपरिक लुक में नजर आना है या फिर किसी थीम पार्टी में जाना है तो उसके लिए आप ऑनलाइन इस तरह की लहरिया प्रिंट की लाक वाली चूड़ियां खरीद सकती हैं। ऐसी चूड़ियां पहनने के बाद आपके हाथों की खूबसूरत बेहद निखर जाएगी। यह चूड़ियां आप साड़ी और सूट किसी के भी संग पहन सकती हैं। आप चाहे तो इन्हें किसी कंट्रास्ट कलर के ऑउटफिट संग भी कैरी कर सकती हैं। ऑनलाइन इनकी कीमत 300 से 500 रुपये के बीच है।
राजस्थानी जिरकॉन डायमंड लाक कंगन
यदि आपकी नई शादी हुई है तो आप अपने लिए इस तरह के लाल कलर के लाक के कंगन खरीद सकती हैं। यह कंगन थोड़े ब्रॉड है ऐसे में आप इनके बीच में चूड़ियां भी लगा सकती हैं। इन लाक के कंगन पर जिरकॉन डायमंड का वर्क किया गया है। ऐसे में यह कंगन देखने में काफी पार्टी वियर लुक दे रहे हैं। न्यूली मैरिड इनको अपने लहंगे और साड़ी के संग किसी भी फेस्टिवल पर पहन सकती हैं। यदि आपके हाथों का रंग फेयर है तो यह आपके लिए परफेक्ट है। इन लाक के कंगन को आप 400 से 600 रुपये में खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें: साड़ी के साथ 'लाख के कड़े' के ये डिजाइंस आपके एथनिक लुक में लगा देंगे चार चांद
राजस्थानी मल्टीकलर लाक चूड़ियां
यदि आपको सावन के महीने में अपने हाथों की सुंदरता में चार-चांद लगाने हैं, तो उसके लिए आप इस तरह की राजस्थानी लाक की मल्टीकलर चूड़ियां खरीद सकती हैं। मल्टीकलर की खास बात यह होती है कि यह हर रंग के ऑउटफिट संग स्टाइल की जा सकती हैं। ऐसे में आपको भी यदि सावन के महीने में कुछ अट्रैक्टिव चूड़ी पहनने का मन है तो आप इन मल्टीकलर लाक की चूड़ियों को जरूर खरीद लें। इनपर गोल्डन कलर के नग का वर्क हो रखा है। यह भी आपको 200 से 300 रुपये की कीमत में मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें: सावन में रंग बिरंगी चूड़ियां से सजाएं अपना हाथ, जानें कैसे करें डिजाइस पसंद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: amazon/meesho
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों