सावन का महीना चल रहा है और इस दौरान महिलाएं अक्सर ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। अगर आप सावन के मौके पर ऑफिस में पहनने के लिए कुछ ट्रेडिशनल और स्टाइलिश आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो आप लहरिया प्रिंट वाली शॉर्ट कुर्तियां आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये कुर्तियां आपको एक सुंदर और ट्रेंडी लुक देंगी, जिससे आप भीड़ से अलग दिखेंगी।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाली लहरिया प्रिंट शॉर्ट कुर्तियां दिखा रहे हैं, जो सावन के मौके पर ऑफिस में पहनने के लिए परफेक्ट हैं और आपके लुक को खास बना देंगी।
लहरिया प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती
ऑफिस में सावन के दौरान एक खूबसूरत लुक पाने के लिए आप इस तरह की लहरिया प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। इस कुर्ती में बेहद ही खूबसूरत डिजाइन है और यह 3/4 स्लीव्स में आती है। इस तरह की कुर्ती को आप सफेद जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ती में अपना लुक को कम्पलीट करने के लिए आप झुमके पहन सकती हैं और व्हाइट जींस स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-कफ्तान कुर्ती में चाहिए ग्लैमरस अवतार, तो, इन स्टाइलिंग आइडियाज को करें फॉलो
ए-लाइन शॉर्ट कुर्ती
न्यू और अलग लुक पाने के लिए आप ए-लाइन शॉर्ट कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती बेहद खूबसूरत डिजाइन में आती है और इसमें आपका लुक बहुत ही अलग और अट्रैक्टिव लगेगा। यह कुर्ती फ्रॉक स्टाइल में है और फुल स्लीव्स में आती है। इस तरह की कुर्तियां आपको कई सारे कलर ऑप्शन में मिल जाएंगी, जिन्हें आप ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों जगहों से खरीद सकती हैं।
इस ए-लाइन शॉर्ट कुर्ती के साथ आप पर्ल वर्क इयररिंग्स पहन सकती हैं और फुटवियर में फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।
लहरिया प्रिंट चिकनकारी कुर्ती
अगर आप कुछ हल्के रंग में पहनने का सोच रही हैं, तो आप इस तरह की कुर्ती पहन सकती हैं। यह लहरिया प्रिंट चिकनकारी कुर्ती आपके लुक को न्यू टच देगी और आपको सबसे अलग दिखाएगी। यह कुर्ती आपको आसानी से ऑनलाइन मिल सकती है, साथ ही ऑफलाइन भी आप इसे लगभग 300 से 400 में खरीद के ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ती को आप डेनिम या ब्लैक कलर की जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, झुमके और फुटवियर में हील्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-ऑफिस में ये ए-लाइन कुर्ती स्टाइल करके पाए स्मार्ट लुक, देखें डिजाइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- myntra, blocksofindia, fashor, mirraw
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों