Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

ऑफिस में स्टाइल और एलिगेंस का चाहिए कॉम्बिनेशन, बॉलीवुड सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ अगर आप प्रोफेशनल और डीसेंट भी दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
Updated:- 2019-06-28, 18:06 IST
main office style

महिलाएं हर जगह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, लेकिन जब बात ऑफिस की हो तो वहां पर आपको थोड़ा संभलकर और स्मार्टली कपड़ों को चुनना होता है। चूंकि ऑफिस में आपका लुक भी काफी मैटर करता है। अगर आप ऑफिस में प्रेजेंटेबल नहीं है तो शायद आपके काम पर भी उतना ध्यान न दिया जाए। इसलिए ऑफिस में स्टाइलिश दिखना जरूरी है। हालांकि ऑफिस में स्टाइलिश दिखने का अर्थ यह नहीं है कि आप फैशन के नाम पर कुछ भी पहन लें। बॉलीवुड में सेलेब्स के ऐसे कई लुक्स हैं जो ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट हैं। इसलिए अगर आप ऑफिस में स्टाइलिश, एलीगेंट और प्रोफेशनल दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपने वार्डरोब को अपडेट कर सकती हैं-

इसे जरूर पढ़ें: ऑफिस के लिए होना है तैयार तो ऐसे करें मिनिमल मेकअप और दिखें स्मार्ट

करीना कपूर

inside  office style ideas

करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश हीरोइनों में से एक है। करीना का हर लुक एक से बढ़कर एक होता है। अगर आप भी ऑफिस में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो करीना कपूर के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आजकल पैंटसूट काफी चलन में है और आप ऑफिस में करीना की तरह पैंट सूट पहन सकती हैं। करीना ने डीप ब्लू कलर के पैंट सूट पहना है। करीना की ड्रेस के साथ-साथ मेकअप भी ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट है। करीना ने न्यूड कलर लिपस्टिक के साथ आईमेकअप भी लाइट ही रखा है। वहीं हेयर्स को करीना ने सॉफ्ट वेव्स लुक दिया है।

 

सोहा अली खान

inside  office style ideas

पटौदी खानदान की लाडली बेटी सोहा अली खान भले ही पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं और अपना सारा समय अपने परिवार को दे रही हैं लेकिन स्टाइल के मामले में सोहा आज भी आगे हैं। सोहा का यह बबल प्रिंटेड सूट आपको जरूर पसंद आया होगा। सोहा ने इस पैंटसूट को ब्लू टॉप और ब्लू हील्स के साथ कैरी किया है। अगर आप भी अपने लुक्स के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो कुछ हटकर प्रिंट को अपने वार्डरोब का हिस्सा बनाएं।

इसे जरूर पढ़ें: वर्किंग वूमेन 10 से 7 की शिफ्ट में इस तरह से खुद को रख सकती हैं फ्रेश

 

कंगना रनौत

inside  office style ideas

ऐसा जरूरी नहीं है कि ऑफिस में आप सिर्फ वेस्टर्न वियर ही पहनें। ऑफिस में इंडियन वियर भी उतना ही जंचता है। आप चाहें तो कंगना रनौत की तरह इंडियन वियर जैसे सूट पहन सकती हैं। कंगना ने व्हाइट कलर का एक एथनिक सूट पहना है, जिसे उन्होंने व्हाइट ट्रॉउज़र के साथ टीमअप किया है। इसके साथ  सॉफ्ट गोल्डन सिल्क दुपट्टा, जिसमें पिंक व ग्रीन फलोरल टच भी है, काफी जंच रहा है। वहीं फुटवियर में उन्होंने व्हाइट एंड मैरून कलर के प्वाइंट्ेड पम्पस पहने हैं, जो ऑफिस के लिए एकदम आरामदायक हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।