हैवी वर्क ब्लाउज को स्टाइल करते समय इन बातों का रखेंगी ख्याल तो दिखेंगी लाजवाब

लहंगे से लेकर साड़ी तक के साथ तरह-तरह के ब्लाउज को पहना जाता है। वहीं साड़ी या लहंगा स्कर्ट अगर प्लेन हो तो हम अक्सर ब्लाउज के लिए हैवी डिजाइन वाले पैटर्न को चुनते हैं ताकि हमारा लुक एलिगेंट नजर आए। हालंकि हैवी वर्क में आपको ब्लाउज की कई वैरायटी देखने को नजर आ जाएगी, लेकिन इसे स्टाइलिश लुक दे पाना इतना आसान नहीं होता है।
अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए आप छोटी-बड़ी हर बात का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं हैवी वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल करने के आसान टिप्स ताकि आप नजर आए एलिगेंट और क्लासी।
हैवी वर्क ब्लाउज के साथ किस तरह की ज्वेलरी को स्टाइल करें?
View this post on Instagram
ज्वेलरी और ब्लाउज दोनों में ही आपको कई तरह की वैरायटी देखने को मिल जाएगी। वहीं हैवी वर्क ब्लाउज के साथ आप मिनिमल डिजाइन और पैटर्न की ही ज्वेलरी को चुनें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह के ब्लाउज अपने आप में ही आपको स्टेटमेंट लुक देने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: गोल्डन कलर की साड़ी के साथ पहनें इन कलर्स के ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश
हैवी वर्क ब्लाउज के साथ किस तरह की लहंगा या साड़ी चुनें?
View this post on Instagram
फैशन ट्रेंड रोजाना कुछ नया आता-जाता रहता है। वहीं अगर हम हैवी वर्क वाले ब्लाउज की बात करें तो इनके साथ हमें सिंपल और प्लेन साड़ी या लहंगा स्कर्ट को ही स्टाइल करना चाहिए। ऐसा करने से ब्लाउज का लुक खिलकर नजर आएगा और आपका लुक भी बेहद क्लासी दिखाई देने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: साड़ी के साथ ब्लाउज सिलवाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल, मिलेगा परफेक्ट लुक
हैवी वर्क ब्लाउज के साथ किस तरह का हेयर स्टाइल और मेकअप चुनें?
हैवी वर्क वाला ब्लाउज अपने आप में ही काफी आकर्षक नजर आता है। इसके साथ मेकअप के लिए आप सटल कलर पैलेट जैसे न्यूट्रल कलर्स और न्यूड कलर को चुन सकती हैं। चाहे तो अपने लुक के अनुसार लिप शेड के लिए डीप और बोल्ड कलर ऑप्शन चुन सकती हैं। बालों के लिए आप सिंपल और स्लीक हेयर स्टाइल्स को ही चुनें ताकि लुक क्लासी नजर आए।
अगर आपको हैवी वर्क वाले ब्लाउज को स्टाइल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।