Blouse With Gharchola Saree: घरचोला साड़ी के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे ब्लाउज के ये कलर्स, देखें

साड़ी को ड्रेप करने से लेकर स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं। फैशन के बदलते दौर में आजकल ट्रेडिशनल वियर में कई पुरानी साड़ियों रखी साड़ियों को नए तरीके से स्टाइल किया जा रहा है। ऐसा करने से हम पुरानी साड़ी को नए और मॉडर्न स्टाइल में पहन सकते हैं।
आजकल की बात करें तो घरचोला साड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मम्मी की पुरानी घरचोला साड़ी को आप न्यू लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको केवल ब्लाउज के लिए सही कलर चुनना जरूरी होता है। आइये देखते हैं ब्लाउज के लेटेस्ट कलर्स जिन्हें आप घरचोला साड़ी के साथ आसानी से स्टाइल कर सकते हैं।
ग्रीन कलर ब्लाउज

हरा रंग ज्यादातर साड़ियों के साथ में बेस्ट लुक देने में मदद करता है। वहीं घरचोला साड़ी में रेड और ग्रीन कलर ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि रेड के साथ एमरल्ड ग्रीन कलर बेस्ट कलर कंट्रास्ट बनाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी से लेकर शरारा तक के साथ खूब जचेंगे पैनल वाले ब्लाउज के ये खास डिजाइंस
रेड कलर ब्लाउज

रेड ऑन रेड आपके लुक को काफी फैंसी लुक देने का काम करेगा। घरचोला डिजाइन की साड़ी भरी-भरी होती है और इसमें ज्यादातर बारीक वाले प्रिंट या वर्क को किया जाता है। इस तरह की साड़ी के साथ में आप चंदेरी सिल्क फैब्रिक से बना प्लेन रेड कलर ब्लाउज पहन सकती हैं।
मल्टी-शेड ब्लाउज

घरचोला साड़ी में रेड का आलावा भी कई कलर्स मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप साड़ी को हैवी लुक देना चाहती हैं तो वर्क वाले इस मल्टी-शेड के ब्लाउज को पहन सकती हैं। इसके लिए आप कोशिश करें कि लाइट कलर के ब्लाउज पर स्टोन या बीड्स वर्क वाले ब्लाउज को चुनें।
इसे भी पढ़ें: साड़ी के साथ बेस्ट लुक देने में मदद करेंगे आलिया भट्ट के स्टाइल किए ये ब्लाउज डिजाइंस
गोल्डन कलर ब्लाउज

ट्रेडिशनल लुक को मॉडर्न के साथ-साथ रॉयल बनाने के लिए सबसे ज्यादा गोल्डन कलर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं रेड कलर की घरचोला साड़ी के साथ में गोल्डन कलर काफी खूबसूरत तरीके से कलर कंट्रास्ट बनाने का काम भी करता है।
अगर आपको घरचोला साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज के ये कलर्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Swakalp, Indiamart, Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।