Wed Sep 30, 2026 | Updated 01:01 PM IST

20-20-20 Cleaning Method: क्या है यह जापानी क्लीनिंग फार्मूला, जिससे 1 घंटे में चमक जाता है बिखरा हुआ घर?

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास रोज घर साफ करने का समय नहीं होता है। हम आपके लिए जापानी 20-20-20 स्ट्रेटेजी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपका घर बहुत जल्दी साफ हो जाएगा।
Updated:- 2026-09-30, 11:16 IST
20-20-20 declutter strategy

आजकल बहुत सी महिलाएं वर्किंग होती हैं। घर का सारा काम करना आसान नहीं होता है, क्योंकि वीकेंड पर घर के काम के अलावा भी बहुत से काम होते हैं। ऐसे में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि घर का काम जल्दी कैसे खत्म करें, तो आप जापानी 20-20-20 स्ट्रेटेजी ट्राई कर सकती हैं। इस रूल को फॉलो करने से घर के काम जल्दी हो जाते हैं। ये छोटे से नियम आपके घर के कबाड़ को हटाते है और मिनटों में साफ करने में मदद करते हैं।

क्या होती है 20-20-20 स्ट्रेटेजी?

20-20-20 स्ट्रेटेजी एक जापानी क्लीनिंग फार्मूला है, जो घर के सालों पुराने सामान को हटाने का एक बेहद ही शानदार तरीका है। इस नियम को अपनाने से आपको अपने घर से वो सामान हटाने में मदद मिलेगी, जिसे आप सालों से नहीं हटा रहे हैं, यह सोचकर की अभी रख लेते हैं बाद में फेंक देंगे। आइए जानते हैं कि यह तरीका कैसे काम करता है।

कैसे काम करती है 20-20-20 स्ट्रेटेजी?

कभी भी जब आप अपने घर की अलमारी या कोने को साफ करने बैठें, तो सबसे पहले खुद से नीचे दिए गए ये 3 सवाल जरूर पूछें।

1. 20 हफ्ते/महीने

सबसे पहला सवाल यह आता है, कि जो सामान आप फेंकने में इतना सोच रही हैं। इसे 20 हफ्ते और महीने में इस्तेमाल किया है? अगर किया है तो कितनी बार?

2- 20 मिनट

दूसरा आप यह भी सोचें कि अगर सफाई करते वक्त कुछ सामान फेंक रही हैं, तो क्या वो दोबारो जब आपको चाहिए होगा, तो 20 मिनट में मिल जाएगा।

3- 20 रुपए/डॉलर

साथ ही तीसरा प्वाइंट आप यह सोचे कि क्या इसे दोबारा खरीदने में 20 डॉलर (या भारत के संदर्भ में ₹100-₹200) रुपए से कम का खर्च आएगा?

अगर इन तीन सवालों का जवाब आपकी नजरों में 'हां' हैं, तो इसे तुरंत फेंक दें और जरा भी यह न सोचें कि मुझे इस्तेमाल करना हुआ तो कैसे करूंगी।

cleaning tips

image credit-magnific

किन चीजों पर लागू कर सकती यह नियम?

जैसा की सभी को पता होता है कि घर का 90% कबाड़ छोटी-छोटी चीजों की वजह से होता है। जो हमारे इस्तेमाल की नहीं होती हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें नहीं फेंकते हैं।

1- पुराने केबल्स और चार्जर

ऐसे इलेक्ट्रॉनिक तार जिनका अब आपको कोई यूज नहीं है या वो डिवाइस अब खराब हो गया है, तो उस तार को तुरंत फेंक दें।

2- कॉस्मेटिक्स

आप अपने कॉस्मेटिक्स के वो सामान फेंक सकती हैं, जो एक्सपायर हो चुके हैं या फिर काफी समय से इस्तेमाल में नहीं आ रहे हैं।

3- दवाईयां

अक्सर लोगों के घर में कई तरह की दवाईयां आती रहती हैं। अगर वो दवा एक्सपायर हो गई है, या आधी खुली हुई रखी है, तो उसे फेंक दें।

यह भी पढ़ें- किन बीमारियों में इस्तेमाल कर सकते हैं एंटीबॉयोटिक्स, जानें इस बारे में सब कुछ

4- रसोई का सामान

आप अपने किचन से वो सामान फेंक सकती हैं, जो काफी दिनों से इस्तेमाल में नहीं आया है, जैसे कि कोई मसाला। साथ ही टूटे डब्बे भी फेंक सकती हैं।

home cleaning hacks for working women

image credit-magnific

5- स्टेशनरी और रद्दी

अपने घर से खराब पेन, पुरानेी रसीद-बिल या बिना काम के नोटपैड को भी आप फेंक सकती हैं। ध्यान रहे कि जो पेपर आप फेंक रही हो उनका कोई काम न हो।

यह भी पढ़ें- 1 नहीं 9 तरह का होता है पीरियड पेन, आपका कौन सा है? अभी पहचानें

ऊपर दी गई इस आसान 20-20-20 स्ट्रेटेजी से आप अपना घर साफ कर सकती हैं। यह रूल आपके लिए काफी काम आएगा। एक बार इसे जरूर ट्राई करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।