ठंड के मौसम में घर को दें कोजी लुक, इन 6 डिजाइन आइडियाज से सजाएं अपना आशियाना

Winter Home Decor Ideas: सर्दियों में अपने घर को दें कोजी और स्टाइलिश लुक। फेयरी लाइट्स से लेकर वुडन डेकोर जैसे 6 आसान टिप्स से घर को बनाएं खूबसूरत।
Updated:- 2026-11-20, 12:06 IST
Tips To Design Cozy Room In Winters

6 Cozy Home Decor Ideas For Winter: सर्दियों का मौसम आते ही मन करता है कि घर का हर कोना ऐसा हो, जहां बैठते ही सुकून महसूस हो। ठंडी हवाओं के बीच एक सॉफ्ट कंबल, हल्की रोशनी और खूबसूरत सजावट वाला कमरा किसे पसंद नहीं है, लेकिन घर को कोजी बनाने के लिए हर बार महंगे फर्नीचर या नई चीजों पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। आप कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से अपने घर का पूरा लुक बदल सकती हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपका घर सर्दियों में सिर्फ देखने में सुंदर ही नहीं, बल्कि कोजी लगे, तो डेकोर के इन 6 आइडियाज को आजमा सकती हैं। इनकी मदद से लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक को एक आरामदायक और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है।

ठंड में घर को कोजी लुक देने का तरीका

ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी अपने कमरे और घर को कजी लुक देना चाहती हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

1. फेयरी लाइट्स और खुशबूदार कैंडल्स से बनाएं रोमांटिक माहौल

सर्दियों में घर की सजावट के लिए फेयरी लाइट्स एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इनकी हल्की रोशनी कमरे को खूबसूरत और सुकूनभरा लुक देती है। आप इन्हें बेड के हेडबोर्ड, खिड़की, दीवार या किसी खाली कोने में लगा सकती हैं।

इसके साथ ही खुशबूदार कैंडल्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। वनीला, लैवेंडर या सैंडलवुड जैसी खुशबू वाले विकल्प कमरे में अच्छा माहौल बना सकती हैं। कैंडल्स को हमेशा सुरक्षित और स्थिर जगह पर रखें और जलते समय उन्हें अकेला न छोड़ें।

fairy lights

image credit-pinterest (Piper Beauty Shop)

2. सर्दियों के हिसाब से चुनें खूबसूरत पर्दे

घर का लुक बदलने में पर्दों की भी बड़ी भूमिका होती है। गर्मियों में जहां हल्के और पतले पर्दे अच्छे लगते हैं, वहीं सर्दियों में थोड़े मोटे फैब्रिक वाले पर्दे घर को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।

आप वेलवेट, मोटे कॉटन या थर्मल पर्दे चुन सकते हैं। इनके लिए बेज, ब्राउन, ऑलिव ग्रीन, मस्टर्ड और रस्ट जैसे रंग अच्छे रहेंगे। ये रंग घर को गर्म और क्लासी लुक देते हैं। अगर कमरे में धूप आती है, तो दिन के समय पर्दे खोल दें, ताकि प्राकृतिक रोशनी अंदर आ सके।

blankets cushion

image credit-pinterest (Noor Ain)

3. एरिया रग्स और लेयरिंग से बदलें फर्श का लुक

सर्दियों में ठंडा फर्श घर के आराम को कम कर सकता है। ऐसे में फ्लफी एरिया रग्स या सॉफ्ट कारपेट बिछाना अच्छा आइडिया है। इससे न सिर्फ पैरों को आराम मिलेगा, बल्कि कमरे को भी कोजी लुक मिलेगा।

आप सोफे के सामने, बेड के पास या लिविंग रूम के खाली हिस्से में रग रख सकती हैं। चाहें तो एक बड़े रग के ऊपर छोटा टेक्सचर्ड रग रखकर लेयरिंग भी कर सकती हैं। क्रीम, बेज, ग्रे और ब्राउन जैसे रंग आसानी से दूसरे डेकोर के साथ मैच हो जाते हैं।

rugs

image credit-pinterest (The Trendy Interior Ideas)

4. वुडन डेकोर और इनडोर प्लांट्स से लाएं नेचुरल टच

अगर आप घर को बिना ज्यादा सजावट के खूबसूरत बनाना चाहता हैं, तो वुडन डेकोर और इनडोर प्लांट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। लकड़ी के छोटे स्टूल, ट्रे, फोटो फ्रेम और साइड टेबल कमरे को नेचुरल और क्लासी लुक देते हैं।

इसके साथ ही कुछ इनडोर प्लांट्स भी रखें। इन्हें खिड़की के पास या कमरे के किसी खाली कोने में सजाया जा सकता है। मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे घर की सजावट में अच्छे लगते हैं। हालांकि, पौधों को उनकी रोशनी और देखभाल की जरूरत के हिसाब से रखें।

wooden plants decor

image credit-pinterest ( thefaisala88)

5. सॉफ्ट कुशन और थ्रो ब्लैंकेट से सजाएं सोफा और बेड

घर को कोजी बनाने का सबसे आसान तरीका है कुशन और थ्रो ब्लैंकेट का इस्तेमाल। अपने सोफे और बेड पर अलग-अलग टेक्सचर वाले कुशन रखें। निटेड, फर और वेलवेट फैब्रिक वाले कुशन सर्दियों के डेकोर के लिए अच्छे विकल्प हैं।

इसके अलावा सोफे के एक कोने पर सॉफ्ट थ्रो ब्लैंकेट रख सकती हैं। इससे जरूरत पड़ने पर आप इसका इस्तेमाल भी कर पाएंगे और कमरे की सजावट भी अच्छी लगेगी। कोशिश करें कि कुशन और ब्लैंकेट के रंग पर्दों या रग्स से मेल खाते हों।

blanket cushion

image credit-pinterest (Bryana Bergnaum)

6. एम्बिएंट लाइटिंग से घर को दें गर्म और सुकूनभरा लुक

घर की सजावट में रोशनी का चुनाव भी काफी मायने रखता है। तेज सफेद रोशनी की जगह वार्म व्हाइट लाइट का इस्तेमाल करने से कमरा ज्यादा आरामदायक नजर आ सकता है।

आप लिविंग रूम में फ्लोर लैंप, बेडरूम में बेडसाइड लैंप और किसी खाली कोने में छोटी टेबल लाइट रख सकती हैं। चाहें तो दीवार पर वॉल लाइट्स भी लगवा सकती हैं। इससे कमरे के अलग-अलग हिस्सों में खूबसूरत रोशनी फैलेगी और घर को एक सॉफ्ट, एस्थेटिक लुक मिलेगा।

ambience lighting

image credit-pinterest (Glow And Gather)

घर को कोजी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी ठंड में अपने कमरे को कोजी बनाने की सोच रही हैं, तो नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान दें।

  • रंगों का सही चुनाव करें: बेज, क्रीम, ब्राउन, मस्टर्ड और रस्ट जैसे रंग सर्दियों के डेकोर में अच्छे लगते हैं।
  • जरूरत से ज्यादा सामान न रखें: कमरे में बहुत सारी चीजें रखने से जगह भरी हुई और अव्यवस्थित दिख सकती है।
  • फैब्रिक पर ध्यान दें: कुशन, पर्दे और ब्लैंकेट के लिए सॉफ्ट और आरामदायक फैब्रिक चुनें।
  • प्राकृतिक रोशनी आने दें: दिन में खिड़कियों के पर्दे खोलें, ताकि धूप कमरे में आ सके।
  • सजावट के साथ सफाई भी जरूरी है: रग्स, पर्दों और कुशन कवर को नियमित रूप से साफ करते रहें।
  • लाइटिंग सुरक्षित रखें: फेयरी लाइट्स और इलेक्ट्रिक डेकोरेशन के लिए अच्छी क्वालिटी के उत्पाद इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- पुराने वॉल क्लॉक डिजाइन को कहें अलविदा, लिविंग रूम को रॉयल लुक देंगी ये 6 क्लासी घड़ियां

छोटे घर को भी बना सकते हैं कोजी

अगर आपका घर छोटा है, तो उसे सजाने के लिए बहुत ज्यादा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। एक खूबसूरत एरिया रग, दो-तीन मैचिंग कुशन, हल्के रंग के पर्दे और एक वार्म टेबल लैंप से भी कमरे का लुक बदल सकता है। दीवारों और फर्श पर ज्यादा सामान रखने के बजाय वर्टिकल डेकोर और मल्टीपर्पज फर्नीचर चुनें। इससे घर सुंदर दिखेगा और जगह भी कम इस्तेमाल होगी।

सर्दियों में घर को खूबसूरत और आरामदायक बनाने के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं है। सही पर्दे, सॉफ्ट रग्स, खूबसूरत लाइटिंग और कुछ छोटे डेकोर आइटम्स की मदद से आप अपने आशियाने को कोजी बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Reuse Ideas: न स्टूल फेंकना पड़ेगा, न पुरानी टी-शर्ट!  दोनों को मिलाकर मिनटों में बनाएं Storage Basket

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 main image credit- ai

FAQ
सर्दियों में घर की दीवारों के लिए कौन से रंग अच्छे रहते हैं?
सर्दियों में क्रीम, बेज, टेराकोटा, हल्का ब्राउन और ऑलिव ग्रीन जैसे रंग दीवारों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये कमरे को गर्मजोशी भरा लुक देते हैं।
क्या कम बजट में भी घर को कोजी बनाया जा सकता है?
हां, पुराने कुशन कवर बदलकर, थ्रो ब्लैंकेट इस्तेमाल करके, फेयरी लाइट्स लगाकर और छोटे रग्स बिछाकर कम खर्च में घर का लुक बदला जा सकता है।
सर्दियों में बेडरूम को आरामदायक बनाने के लिए क्या करें?
बेड पर सॉफ्ट बेडशीट, गर्म कंबल, मैचिंग कुशन और बेडसाइड वार्म लैंप रखें। इससे बेडरूम ज्यादा आरामदायक और खूबसूरत लगेगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।