Reuse Ideas: न स्टूल फेंकना पड़ेगा, न पुरानी टी-शर्ट!  दोनों को मिलाकर मिनटों में बनाएं Storage Basket

चिटके हुए प्लास्टिक स्टूल से कमाल का स्टोरेज और लॉन्ड्री बैग बना सकती हैं। इसके लिए आपको केवल स्टूल के साथ-साथ पुरानी टी-शर्ट की जरूरत पड़ेगी। नीचे पढ़ें इसे कैसे बनाएं?
Updated:- 2026-11-18, 17:07 IST
image

Genius Home Hacks: घर में कई बार ऐसी चीजें रखी होती हैं, जिनका इस्तेमाल बंद हो जाता है, लेकिन उन्हें फेंकने का मन भी नहीं करता। पुराना स्टूल और अलमारी में पड़ी बेकार टी-शर्ट भी ऐसी ही चीजों में शामिल हैं। अगर आपके घर में भी कोई पुराना प्लास्टिक या लोहे का स्टूल रखा है, तो उसे कबाड़ समझने की जरूरत नहीं है। पुरानी टी-शर्ट की मदद से आप स्टूल को लॉन्ड्री या स्टोरेज बैग में बदल सकती हैं। इसमें आप इधर-उधर बिखरी पड़ी चीजों या फिर गंदे कपड़ों को रख सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे लेख में पढ़ें पुरानी स्टूल और टी-शर्ट से स्टोरेज या लॉन्ड्री बैग(How To Make Laundry And Storage Bag From Old Stool And T-shirt) कैसे बनाएं?

लॉन्ड्री या स्टोरेज बैग बनाने के लिए जरूरी सामान

लॉन्ड्री बैग बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। नीचे जानें जरूरी सामग्री और बनाने का तरीका-

stool hacks

Image Credit-ai

  • एक पुराना चार पैरों वाला स्टूल
  • एक बड़ी और पुरानी टी-शर्ट
  • कैंची
  • रस्सी या मोटा धागा
  • सुई
  • सेफ्टी पिन या कपड़े पकड़ने वाली क्लिप

इसे भी पढ़ें- पूजा के फूलों को नहीं समझें बेकार, इनके ये 5 इस्तेमाल जानकर मांग-मांगकर करेंगी इकट्ठा

पुराने स्टूल और टी-शर्ट से मिनटों में बनाएं Storage Basket

how to make storage bag

Image Credit-ai

  • सबसे पहले पुराने स्टूल को अच्छी तरह साफ कर लें। अगर उस पर धूल जमा है, तो उसे भी साफ करें। ध्यान रखें कि स्टूल के चारों पैर मजबूत हों, ताकि कपड़ों का वजन रखने पर वह हिले नहीं।
  • अब पुरानी और थोड़ी बड़ी टी-शर्ट लें। उसकी बांहों को कैंची से काटकर अलग कर दें। इसके बाद टी-शर्ट के निचले हिस्से को सी लें या मजबूत धागे से बांध दें। इससे कपड़े नीचे से बाहर नहीं निकलेंगे। अब आपका बैग जैसा आकार तैयार हो जाएगा।
  • अब टी-शर्ट को स्टूल के ऊपर इस तरह चढ़ाएं कि उसका गला वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे। टी-शर्ट के चारों कोनों को स्टूल के पैरों के पास रस्सी या मजबूत धागे की मदद से बांध दें। जरूरत पड़ने पर सेफ्टी पिन या क्लिप का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
  • लॉन्ड्री बैग बनकर तैयार है। इसमें गंदे कपड़े डाल सकती हैं। जब कपड़े धोने हों, तो टी-शर्ट को स्टूल से अलग करके आसानी से खाली कर लें।

बैग बनाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

लॉन्ड्री बैग को ज्यादा भारी न करें। गीले कपड़े इसमें लंबे समय तक जमा न रखें, क्योंकि इससे बदबू और नमी की समस्या हो सकती है। समय-समय पर टी-शर्ट को धोकर अच्छी तरह सुखाएं। अगर आपके पास अलग-अलग रंगों की पुरानी टी-शर्ट हैं, तो उनसे अलग-अलग लॉन्ड्री बैग भी तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- एक मोजा खो गया है तो दूसरे को फेंकें नहीं, इन 5 जुगाड़ू तरीकों से बचाएं हजारों रुपये

इस तरह घर में बेकार पड़ा स्टूल और पुरानी टी-शर्ट दोनों काम आ जाएंगे। बिना ज्यादा खर्च किए आप अपने कमरे को व्यवस्थित रखने के लिए एक उपयोगी और खूबसूरत लॉन्ड्री बैग बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit-main (ai)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।