Jeans Fitting Tips: महंगी जींस हो गई है ढीली? टेलर के चक्कर छोड़ें, बर्फ का पानी मिनटों में कर देगा फिट
-1780133692030.webp)
हम सभी को ऑफिस जाना हो या कॉलेज, जींस ही एक सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। इसके अलावा भी ट्रिप या पार्टी में जाने पर भी जींस पहनते हैं, लेकिन कई बार हमारी पसंदीदा जींस कुछ ही समय बाद ढीली होने लगती है। दरअसल, बार-बार पहनने और धुलाई करने या फैब्रिक खिंच जाने से फिटिंग खराब हो सकती है। खासकर अगर जींस महंगी हो तो बहुत दुख होता है।
इसके लिए लोग टेलर के पास जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आप घर पर ही खुद से जींस की फिटिंग कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिलाई या कोई कैंची भी चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, बस आपको बर्फ के पानी का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में-
-1780133707915.jpg)
काम आ सकता है बर्फ वाला पानी
नोएडा में सेक्टर 44 के छलेरा 3 में एक लॉन्ड्री की दुकान चलाने वाले दीपक कुमार का कहना है कि बर्फ के पानी में जींस काे कुछ समय के लिए भिगोएंगे तो फैब्रिक वापस से अपने पुराने शेप में आ सकती है। कुल मिलाकर इस ट्रिक में जींस को बहुत ठंडे पानी में भिगोया जाता है।
यह भी पढ़ें- पुरानी Banarasi Saree भी दिखेगी एकदम नई जैसी, बस धोते समय पानी में मिला दें ये 1 चीज
ऐसे फॉलो करें ट्रिक
- सबसे पहले बाल्टी में अच्छी मात्रा में ठंडा पानी भर लें।
- अब इसमें काफी सारे बर्फ के टुकड़े डाल दें ताकि पानी बहुत चिल्ड हो जाए।
- इसके बाद जींस को पूरी तरह पानी में भिगो दें।
- ध्यान रखें कि पूरा कपड़ा पानी के अंदर ही रहे।
- अब जींस को करीब 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद जींस को निकालकर पानी निचोड़ लें।
- अब जींस को सीधी धूप की बजाय छांव में सूखने दें।
- सूखने के बाद पहनकर देखें।
- आपको ऐसा लगेगा कि जींस फिट आने लगी है।
यह भी पढ़ें- ₹5 में घर पर करें महंगे कपड़ों की Dry Cleaning, लॉन्ड्री में नहीं देने पड़ेंगे हजारों रुपए
ड्रायर का इस्तेमाल करने से पहले जान लें ये बात
कुछ लोग जींस को टाइट करने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि ज्यादा हीट से फैब्रिक खराब हो सकती है। इसलिए ड्रायर का इस्तेमाल हो सके तो न ही करें।
यह भी पढ़ें- Dry Clean के बिना भी चमकेंगे आपके महंगे कपड़े, बस घर पर धोने के ये 5 असरदार तरीके जान लें आप
फिटिंग बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- जींस को जरूरत से ज्यादा बार न धोएं।
- बहुत गर्म पानी में जींस को न धुलें।
- जींस को जरूरत से ज्यादा खींचकर न पहनें।
- जींस खरीदें तो साइज देख लें।
यह भी पढ़ें- Cleaning Tips: बिना पानी के Sofa की सफाई और वॉर्म केयर के 5 स्मार्ट तरीके, Winter में आएंगे काम
तो अगर आपकी पसंदीदा जींस भी ढीली हो गई है तो आप ये बर्फ के पानी वाला तरीका आजमा सकती हैं। इससे आपको असर देखने को मिल सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।