Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:59 AM IST

बार-बार धोने से अकड़ गई है आपकी फेवरेट डेनिम जींस? धोने के पानी में डालें यह चीज

बार-बार धोने से अकड़ी हुई डेनिम जींस को नरम बनाने के लिए एक खास उपाय है। सफेद सिरका का उपयोग करके आप अपनी पसंदीदा जींस को फिर से मुलायम और पहनने लायक बना सकते हैं।
Updated:- 2026-05-25, 15:18 IST
image

डेनिम जींस आउटफिट हर उम्र के लोगों के लाइफस्टाइल का मुख्य हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑफिस जाना हो या दोस्तों के साथ कोई पार्टी करनी हो, तो जींस आपके विजुअल लुक को तुरंत निखार देती है, लेकिन कई बार लगातार पहनने और बार-बार लॉन्ड्री वाश करने के कारण हमारी फेवरेट महंगी जींस धीरे-धीरे कड़क और अकड़ी हुई होने लगती है। अगर आप भी अपनी जींस के इस रूखेपन से परेशान हैं, तो आपको इसे फेंकने या नया खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। एक स्पेशल लिक्विड आपके आपके काम आ सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जींस की अकड़न को कैसे दूर करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1 - 2026-05-25T133441.592

क्यों अकड़ जाती है आपकी पसंदीदा डेनिम जींस?

जींस के कड़क होने के पीछे दो बड़े कारण हो सकते हैं। बाजार में मिलने वाले हैवी और केमिकल युक्त डिटर्जेंट पाउडर, जब हम जींस धोते हैं, तो डिटर्जेंट के बारीक कण डेनिम के मोटे सूती धागों के बीच फंस जाते हैं और पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाते। दूसरा बड़ा कारण है- आपके घर में आने वाला खारा पानी, खारे पानी में मौजूद मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स डेनिम के रेशों पर एक सख्त कर देते हैं, जिससे जींस का लचीलापन खत्म हो जाता है।

इसे भी पढ़ें - Footwear For Jeans: सिंपल जींस को भी क्लासी बना देंगे ये शूज, देखें वीमेंस के लिए लेटेस्ट फुटवियर ऑप्शंस

अकड़न दूर करने के तरीके?

एक साफ बाल्टी में अपनी जींस डूबने भर का ठंडा या नॉर्मल पानी भरें।

अब इस पानी में आधा कप सफेद सिरका डाल दें। सिरका एक बेहतरीन नेचुरल फैब्रिक सॉफ्नर है जो डिटर्जेंट और खारे पानी के अवशेषों को पूरी तरह घोल देता है।

अपनी जींस को उल्टा करें और इस सिरके वाले पानी में कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए भीगा रहने दें।

2 - 2026-05-25T133448.663

इसके बाद हल्के माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट से जींस को हाथ से धो लें। सिरके की हल्की महक सुखाने के बाद अपने आप पूरी तरह गायब हो जाएगी और आपकी जींस बिल्कुल नई जैसी सॉफ्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें - Loose Jeans for Women in Summer: गर्मी के दिनों में टाइट जींस नहीं, ये लूज और वाइड-लेग जींस देगी आपको कम्फर्ट लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।