Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

चमकती आंखों से लेकर ताजी महक तक, खरीदते समय ऐसे चुनें बिल्कुल फ्रेश मछली

अगर आपको मछली खाना पसंद है, तो जब उसे खरीदने जाएं तो कुछ आसान तरीकों से मछली की फ्रेशनेस का पता लगा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-19, 14:10 IST
image

हमारे यहां भारत में मछली खाने के शौकीनाें की कमी नहीं है। जो लोग इसे खाते हें, वो जानते हैं क‍ि इसकी स्‍वाद‍िष्‍ट ड‍िश बनाने के लिए स‍िर्फ अच्‍छी रेस‍िपी की जरूरत नहीं बल्‍क‍ि मछली का फ्रेश होना भी बहुत जरूरी है। कई बार हम बाजार से ऐसी मछली खरीदकर ले आते हैं जो द‍िखने में तो ठीक और फ्रेश लगती है, लेक‍िन खाने पर पता चलता है क‍ि ये बासी हो चुकी थी। ऐसे में खाने का मजा भी खराब हो जाता है।

ऐसे में हम आपको बताएंगे क‍ि अगर आप मछली खरीदने जा रही हैं तो उसकी फ्रेशनेस का पता लगाने का आसान तरीका क्‍या है? आइए जानते हैं-

सबसे पहले आंखों को ध्यान से देखें

मछली की फ्रेशनस का पता लगाने के लि‍ए सबसे आसान तरीका है क‍ि उसकी आंखों को ध्‍यान से देखें। अगर मछली की आंखें साफ, चमकदार और थोड़ी उभरी हुई दिखाई दे रही हैं, तो इसका मतलब यह है क‍ि अभी ये ताजी है। वहीं अगर आंखें धुंधली दिखें, उनका रंग फीका लग रहा हो तो समझ जाएं क‍ि यह मछली काफी समय पहले पकड़ी गई थी।

यह भी पढ़ें- इस तरीके से बनाएं बिहारी-बंगाली स्टाइल माछेर झोल, उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा इसका स्वाद

fish buying tips

गलफड़ों के रंग भी देखें

अक्सर लोग मछली खरीदते समय उसके गलफड़े नहीं देखते, जबकि यह तरीका भी फ्रेशेनस पहचानने का सबसे अच्‍छा तरीका है। अगर मौका मिले तो गलफड़ों को उठाकर देख लें। फ्रेश मछली के गलफड़े आमतौर पर डार्क प‍िंक या रेड कलर के होते हैं।

यह भी पढ़ें- कड़वे खीरे ने बिगाड़ दिया रायते का स्वाद? फेंकने के बजाय आजमाएं ये ट्रिक्स

उंगली से दबाकर करें टेस्ट

मछली खरीदते समय एक छोटा सा टेस्ट भी आप कर सकती हैं। मछली के जो मोटे हिस्से हाेते ह‍ैं, उन्‍हें हल्के से उंगली से दबाकर चेक करे। अगर दबाने के बाद मांस तुरंत पहले जैसा हाे जाए तो समझ जाएं क‍ि मछली फ्रेश है।

यह भी पढ़ें- Injected Mango: असली दशहरी आम की पहचान कैसे करें? बाजार जाने से पहले जान लें ये आसान तरीके

स्‍क‍िन भी देखें

आपको बता दें क‍ि फ्रेश मछली की स्‍क‍िन आमतौर पर शाइनी द‍िखाई देती है। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वह अभी-अभी पानी से निकाली गई हो। तो अगर मछली की चमक गायब हो चुकी द‍ि‍खे, तो इसे न खरीदें।

fish buying tips (2)

महक से करें पहचान

बहुत से लोगों को लगता है क‍ि मछली में तेज गंध आना तो नॉर्मल बात है, लेकि‍न ऐसा नहीं है। असल में ताजी मछली से बहुत तेज बदबू नहीं आती है। इसल‍िए इसे न ही खरीदें।

यह भी पढ़ें- बासी होने पर बढ़ जाता है इन डिशेज का स्वाद, क्या आपने कभी किया है ट्राई?

खरीदते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

  • हमेशा साफ-सुथरी दुकान से ही मछली खरीदें।
  • देखें कि मछली बर्फ पर सही तरीके से रखी गई है या नहीं।
  • जरूरत से ज्यादा नरम या टूटी हुई मछली न खरीदें।
  • घर लाने के बाद मछली को ज्यादा देर तक बाहर न रखें।

तो अब अगर अगली बार आप मछली खरीदने जाएं, तो ऊपर बताए गए तरीकों से मछली की फ्रेशनेस के बारे में पता लगा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- gemini/freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।