फेस्टिव डेकोर में लाएं पुरानी यादों का रंग, थ्रोबैक थीम से सजाएं अपना आशियाना

त्योहार से पहले घर को नया लुक देने के लिए लोग रंग करवाते हैं, नया फर्नीचर खरीदते हैं, यहां तक की घर का पूरा डेकोर ही बदल डालते हैं। अगर आप भी डेकोर बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस त्योहार थ्रो बैक थीम में अपना घर सजा सकते हैं। कैसे अपने घर को दें विंटेज लुक, बता रही हैं होम डेकोर एक्सपर्ट सोनिया जे बवेजा...
इस त्योहार थ्रो बैक थीम पर सजाएं अपना घर
त्योहारों की दस्तक होते ही लोग घरों में साफ-सफाई शुरू कर देते हैं, पुरानी चीजों को बाहर निकालने से लेकर मरम्मत का काम भी करवाते हैं। आप भी घर के लुक में बदलाव करके नयापन ला सकते हैं। आजकल थ्रो बैक थीम के चलन के हिसाब से घर को 80-90 दशक के दौर में ले जाने का चलन है। आप भी ऐसा कर सकते हैं, इसके लिए आपको बहुत खर्च करने की आवश्यकता नहीं होगी।
पर्दे और कुशन कवर खरीदें
नए सोफे खरीदना हर किसी के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में केवल कुशन कवर बदलकर आप अपने लिविंग रूम को झटपट और आसानी से नया लुक दे सकते हैं। आप चाहें तो अलग-अलग रंगों के कवर चुन सकते हैं, जैसे आजकल ऑफ व्हाइट, सफेद और स्काई ब्लू रंग काफी चर्चित है। इसके अलावा, आप चाहें तो पर्दे और कालीन दीवार के रंग से मेल खाते हुए भी खरीद सकते हैं। इस तरह से आपके लिविंग रुम में नयापन आ जाएगा।
फर्नीचर को बनाएं नया
किसी पुरानी मेज, कुर्सी या अलमारी को बदलने के बजाय आप उसमें पेंट करके या फिर कोई वालपेपर लगाकर उसे नया बना सकते हैं। अगर आपके पास लकड़ी के फर्नीचर हैं तो उन्हें साफ करके उनमें पालिश करके भी नया बनाया जा सकता है। लकड़ी के फर्नीचर पुराने दिनों का याद दिलाते हैं।
हरियाली से सजाएं घर का कोना
लिविंग या डाइनिंग रुम या फिर बालकनी में काफी खाली जगह रहती है। ऐसे में उन कोनों को भरने के लिए आप सस्ते इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं। इससे घर में ताजगी का वातावरण बनेगा और घर नेचुरल भी लगेगा। आर्टिफिशियल फूल और पौधे घर की सादगी नष्ट कर सकते हैं।
डाइनिंग टेबल पर सजाएं यादों का गुलदस्ता
जरूरी नहीं है कि नया डाइनिंग टेबल खरीदा जाए, बल्कि एक साधारण रनर, सजावटी कटोरा, बेस या छोटा सेंटर पीस रखकर आप अपने डाइनिंग एरिया को नया लुक दे सकते हैं। इसके साथ ही मैचिंग प्लेट्स और सर्विंग बाउल्स का इस्तेमाल करके अतिथियों को लुभा सकते हैं। कई लोग आजकल टेबल पर दिन के समय फूल और रात को केवल कैंडल रखते हैं।
यह भी पढ़ें- विंटेज लुक के लिए नारियल के खोल से बर्तन कैसे तैयार करें? जानें आसान DIY
लाइट्स से लाएं ऊर्जा
दिवाली पर लोग घरों में कई तरह की लाइटिंग लगाते हैं। आजकल लेयरिंग लाइट्स का चलन है। यह एक ऐसी लाइट है जो रोशनी के साथ-साथ शांत वातावरण का एहसास कराती है। आपको ज्यादा जगहों पर लाइट्स लगाने की आवश्यकता नहीं है, केवल जिस जगह को या चीज को आप हाइलाइट् करना चाहते हैं, केवल वहीं पर यह लाइट लगाएं। यह अतिथियों को सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराती है।
दीवार बताए घर की कहानी
घर में प्रवेश करने के दौरान जिस दीवार पर मेहमानों की नजर पहले जाती है, उसे आप मुख्य आकर्षक दीवार बना सकते हैं। वहां पेटिंग,आर्ट वर्क, फ्रेम या फिर आजकल कई तरह की हैंगिंग्स आ गई हैं,वे लगा सकते हैं। इससे घर आकर्षक लगने लगता है।
यह भी पढ़ें- छोटे घरों के लिए बेस्ट हैं ये 5 हिडन पूजा कॉर्नर, देखें शानदार तरीके
सोनिया बवेजा कहती हैं कि आजकल थ्रोबैक थीम के अंतर्गत लोग विंटेज घड़ियां, पेंटिंग, लैंप्स आदि खरीदते हैं। ये चीजें घर को पुराने दौर में ले जाती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक- सुमन अग्रवाल
- कम बजट में थ्रोबैक थीम पर घर कैसे सजाएं?
- कम बजट में पुरानी साड़ियों से पर्दे या कुशन कवर बनाएं, पुरानी तस्वीरों को फ्रेम करें और घर में मौजूद सजावटी सामान को नए तरीके से इस्तेमाल करें।
- फेस्टिव डेकोर में पुरानी यादों को कैसे शामिल करें?
- परिवार की पुरानी तस्वीरों, विरासत में मिली सजावटी चीजों, पुराने बर्तनों और पारंपरिक हस्तशिल्प को सजावट का हिस्सा बनाकर पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।
- घर के छोटे कोने को थ्रोबैक थीम में कैसे सजाएं?
- घर के छोटे कोने में एक विंटेज लैंप, पीतल का फूलदान, पुरानी तस्वीरें और कुछ हरे पौधे रखकर खूबसूरत डेकोर तैयार कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।