चाबी, बैग और चश्मा घर आते ही कहीं भी रख देती हैं? 3 सेकेंड की आदत करेगी परेशानी दूर

अक्सर सुबह चाबी और चश्मे जैसी चीजों के लिए ऑफिस लेट पहुंचती हैं। आज ही यह 3 सेकेंड की आदत को अपनाएं और एकदम टेंशन फ्री रहे।
Updated:- 2026-10-06, 16:35 IST
Home Organization Tips

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि घर से निकलते समय चाबी, चश्मा या पर्स मिलता ही नहीं है? आप पूरे घर में उन्हें ढूंढती रहती हैं और इसी वजह से ऑफिस के लिए लेट हो जाती हैं। दरअसल ये समस्या चीजों के खोने की नहीं बल्कि उन्हें कहीं भी रख देने की आदत की है। शाम को घर आते वक्त थकान की वजह से सारा सामान कहीं भी फेंक देती हैं। अगली सुबह यही छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन जाती है।

अगर आप भी इस भागदौड़ से बचना चाहती हैं तो आपको सिर्फ 3 सेकेंड की एक आदत अपनानी होगी। इसे एक्सपर्ट 'ड्रॉप जोन' हैबिट कहते हैं।

क्या होता है 'ड्रॉप जोन'?

हमारा दिमाग हर छोटी चीज को याद रखने के लिए नहीं बना है। जब हम किसी चीज को रोज अलग-अलग जगह पर रखते हैं तो दिमाग कंफ्यूज हो जाता है। घर में एक ऐसी जगह, जहां सुबह के समय चाबी, चश्मा जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से मिल जाएं, उसे ‘ड्रॉप जोन’ कहते हैं।

essential thing zone magnific

3 सेकेंड की ड्रॉप जोन ट्रिक क्या है?

इस ट्रिक के लिए आपको घर में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस घर के मेन दरवाजे के पास एक छोटी सी जगह तय करनी है।

  • घर में घुसते ही दरवाजे के पास एक छोटी टेबल, एक ट्रे या दीवार पर कुछ हुक लगा दें।
  • अब नियम बना लें कि घर में आते ही 3 सेकेंड के अंदर अपनी चाबी, चश्मा और बैग सिर्फ और सिर्फ इसी जगह पर लगाएं।
  • चाबी को हुक पर टांग दें, चश्मे को ट्रे में रख दें और बैग को वहीं पास में रख दें।
  • शुरू में 2-3 दिन आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन 7 दिन में ही यह आपकी आदत बन जाएगी।

chabhi holder magnific

ड्रॉप जोन के फायदे क्या हैं?

ड्रॉप जोन एक बहुत अच्छी आदत है। इसके बहुत से फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

जब आपको पता होगा कि जरूरी चीजें एक ही जगह पर हैं, तो सुबह 15-20 मिनट चीजें ढूंढने में बर्बाद नहीं करने पड़ेंगे। आप बिना टेंशन के घर से निकल पाएंगी।

चाबी, चश्मा और बैग के कहीं भी पड़े रहने से घर बिखरा हुआ लगता है। जब हर चीज अपनी जगह पर होगी तब घर अपने आप ही ज्यादा साफ और ऑर्गेनाइज्ड दिखेगा।

छोटी-छोटी चीजों के लिए भागदौड़ करने से दिमाग पर बेवजह का बोझ पड़ता है। जब चीजें तय जगह पर मिलेंगी तो दिमाग शांत रहेगा।

चश्मा कहीं भी रखने से टूट सकता है। अगर एक जगह पर इसे रखा जाए, तो सुबह आसानी होगी और साथ ही यह टूटेगा भी नहीं।

यह भी पढ़ें- चश्मा हटेगा या नहीं? डॉ. बसु ने खोला 20/20 विजन का वो सच, जो हैरान कर देगा!

आज से ही बाहर से आकर सामान इधर-उधर फेंकने की आदत को छोड़ें। दरवाजे के पास एक ड्रॉप जोन बनाएं और अपनी परेशानी को हमेशा के लिए दूर करें।

यह भी पढ़ें- How to Clean Glasses Correctly: चश्मे के लेंस की केयर करते वक्त न करें ये गलतियां, हजारों रुपये हो जाएंगे बर्बाद

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
घर में चाबी और चश्मा बार-बार खो जाता है तो क्या करें?
घर के मेन गेट के पास एक फिक्स ड्रॉप जोन बनाएं, जैसे एक ट्रे या की-होल्डर। घर आते ही 3 सेकेंड के अंदर चाबी, चश्मा और बैग हमेशा उसी जगह पर रखें।
ड्रॉप जोन के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी होती है?
ड्रॉप जोन के लिए घर के एंट्रेंस के पास की जगह सबसे बेस्ट होती है, जैसे जूते रखने वाली जगह के पास एक छोटी टेबल या दीवार पर लगे हुक।
सामान एक ही जगह रखने की आदत कैसे डालें?
शुरू में याद रखने के लिए दरवाजे पर एक छोटा नोट लगा दें। जैसे ही घर आएं, सामान कहीं और रखने से पहले उसी तय जगह पर रखें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।