How to Clean Glasses Correctly: चश्मे के लेंस की केयर करते वक्त न करें ये गलतियां, हजारों रुपये हो जाएंगे बर्बाद

How To Deep Clean Glasses Lens: आज के समय में चश्मा हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, चाहे वह नजर का हो या धूप का। हम अक्सर हजारों रुपये खर्च करके ब्रांडेड लेंस और कोटिंग्स वाला चश्मा खरीदते हैं, जिससे हमारी आंखे सुरक्षित और विजन क्लियर मिल सके, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी एक छोटी सी गलती चश्मे के महंगे लेंस को पल भर में खराब कर सकती है? लोग अक्सर चश्मे को साफ करने के लिए घर की किसी भी चीज का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे लेंस पर बारीक स्क्रैच पड़ जाते हैं। इससे बाद भी कई बार चश्मे से साफ दिखाई नहीं देती है। अब ऐसे में लोग पुराना चश्मा छोड़ नया चश्मा खरीद लेते हैं, लेकिन अगर आप इसका लेंस क्लीन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें, तो हजारों रुपये बचा सकती हैं। नीचे लेख में जानें चश्मे की देखभाल के लिए कुछ जरूरी टिप्स।
चश्मा साफ करते समय कभी न करें ये गलतियां (Common Glasses Cleaning Mistakes)

- चश्मा साफ करने के लिए कभी भी अपनी शर्ट के पल्लू, रुमाल या तौलिए का इस्तेमाल न करें। इन कपड़ों के रेशे लेंस पर बारीक खरोंचें पैदा कर देते हैं, जो धीरे-धीरे विजन को धुंधला कर देती हैं।
- कई लोग चश्मा साफ करने के लिए उसे अपनी सांस से भाप देते हैं या थूक का इस्तेमाल करते हैं। यह न केवल अस्वच्छ है, बल्कि इससे लेंस की कोटिंग खराब हो सकती है।
- चश्मा साफ करने के लिए कभी भी विंडो क्लीनर, अमोनिया, सिरका या ब्लीच का इस्तेमाल न करें। ये सख्त केमिकल्स लेंस पर मौजूद एंटी-रिफ्लेक्टिव और यूवी कोटिंग को पूरी तरह नष्ट कर सकते हैं।
- अगर चश्मे पर धूल जमी है और आप उसे सूखे कपड़े से रगड़ देते हैं, तो धूल के कण सैंडपेपर की तरह काम करते हैं और लेंस को खराब कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें- 1 साल भी नहीं हुए और सफेद चश्मा पीला होने के वजह से पुराना दिखने लगा है? तो एक चम्मच पेस्ट से घर में ही चमका सकती हैं आप
चश्मा साफ करने का सही तरीका (How To Clean Your Glasses Lens)
-1779004964840.jpg)
- चश्मा छूने से पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें ताकि हाथों की गंदगी या तेल लेंस पर न लगे।
- चश्मे को नल के हल्के बहते पानी के नीचे रखें। इससे धूल के मोटे कण बह जाएंगे।
- उंगलियों पर एक बूंद लोशन-फ्री डिश वॉश लिक्विड लें और लेंस के साथ-साथ फ्रेम और नोज पैड्स को भी हल्के हाथ से साफ करें।
- चश्मे को धोने के बाद उसे केवल माइक्रोफाइबर क्लॉथ से ही सुखाएं। यह कपड़ा खास तौर पर धूल सोखने और स्क्रैच बचाने के लिए बनाया जाता है।
- चश्मा जब इस्तेमाल न कर रहे हों, तो उसे हमेशा उसके डिब्बे में रखें। उसे सिर पर लगाने या मेज पर उल्टा रखने की गलती न करें।
इसे भी पढ़ें- चश्मा चमकाने में ये हैक्स आ सकते हैं काम, स्क्रैच-फ्री और क्लियर रहेगा लेंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।