7 स्टाइलिश बेडशीट डिजाइन, जो बेडरूम को देंगे होटल जैसा लग्जरी लुक

5-स्टार होटल के कमरे में कदम रखते ही सुकून और शाही अहसास मिलता है। वहां का शांत माहौल, इंटीरियर और बेड पर बिछी एकदम बेदाग और कड़क बेडशीट पूरे कमरे के लुक को एक अलग ही क्लास दे देती है। अकसर लोग सोचते हैं कि ऐसा लग्जरी और होटल जैसा माहौल बनाने के लिए लाखों रुपये का इंटीरियर या भारी-भरकम फर्नीचर लगता है, लेकिन अब आप सिर्फ सही बेडशीट चुनकर भी अपने कमरे की शोभा को बढ़ा सकती हैं।
बेडरूम को होटल जैसा लुक देने वाले 7 बेडशीट डिजाइंस
बेडशीट का सही फैब्रिक, कलर कॉम्बिनेशन और पैटर्न आपके पूरे कमरे के माहौल को तुरंत बदल देता है। ऐसे में आप नीचे बताए गए 7 स्टाइलिश और एलिगेंट बेडशीट डिजाइंस को अपने बेड पर बिछा सकती हैं:
1. जयपुरी स्टाइल ब्लॉक प्रिंट सूती बेडशीट
दुनिया भर के प्रीमियम होटलों में सफेद रंग की बेडशीट का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बेडरूम को होटल जैसा लुक देना चाहती चाहती हैं, तो इस खूबसूरत जयपुरी ब्लॉक प्रिंट सूती बेडशीट को शामिल कर सकती हैं। यह डिजाइन रूम को न सिर्फ सुंदर, बल्कि साफ-सुथरा दिखाने में भी मदद करेगा और इससे बेडरूम में पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी।

2. गुलाबी और गहरे नीले रंग वाली साटन बेडशीट
अगर आप अपने बेड पर बिछाने के लिए नई और ट्रेंडी बेडशीट खोज रही हैं, तो तड़क-भड़क रंगों वाली बेडशीट के बजाय इस खूबसूरत गुलाबी और गहरे नीले रंग वाली साटन बेडशीट को चुनें। ऐसी बेडशीट्स आजकल होटल स्टाइल डेकोर के लिए बहुत ज्यादा पसंद की जा रही हैं। यह आपके बेडरूम की खूबसूरती को भी दोगुना कर देगी।

3. बेल-बूटे पैटर्न और सजावटी बॉर्डर वाली बेडशीट
अगर आपको फ्लोरल प्रिंट वाली बेडशीट बहुत ज्यादा पसंद है, तो आप इस खूबसूरत बेल-बूटी पैटर्न और सजावटी बॉर्डर वाली बेडशीट को चुन सकती हैं। इस तरह की कॉटन बेडशीट्स बेहद मुलायम, रिंकल-फ्री और टिकाऊ होती हैं, जो कमरे को एलिगेंट लुक देती हैं। इसको आप न सिर्फ बेडरूम में, बल्कि घर के किसी भी रूम में बेड पर बिछा सकती हैं।

4. प्लेन ग्रे डबल बेड बेडशीट
बिना किसी प्रिंट वाली प्लेन यानी सॉलिड कलर की बेडशीट भी कमरे की खूबसूरती को बढ़ाती है। अगर आप भी कमरे में शांत और लग्जरी एहसास पाना चाहती हैं, तो आप प्लेन ग्रे डबल बेड बेडशीट चुन सकती हैं। यह कमरे के इंटीरियर को निखारती है और उसे एकदम नीट एंड क्लीन दिखाती है।

यह भी पढ़ें- इस वजह से रहती है आपकी सफेद बेडशीट पीली, इन तरीकों से रखें चमक बरकरार
5. नेवी ब्लू ज्योमेट्रिक एंड स्ट्राइप पैटर्न बेडशीट
अगर आपको बिल्कुल प्लेन बेडशीट पसंद नहीं है, तो आप बारीक और हल्के ज्योमेट्रिक डिजाइंस वाली बेडशीट चुन सकती हैं। हल्के रंगों के बेस पर बने बारीक बॉक्स, हेक्सागोन या पतली लाइन वाले प्रिंट्स की बेडशीड दिखने में बेहद एलिगेंट लगती हैं। आपको इस तरह की बेडशीट्स ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएंगी।

6. स्ट्राइप पैटर्न वाली बेडशीट
आजकल इंटीरियर में स्ट्राइप्स यानी लाइन वाली बेडशीट्स काफी डिमांड में हैं। ऐसे में आप अपने बेडरूम को होटल जैसा लुक देने के लिए यह लाइन पैटर्न वाली बेडशीट का चुनाव कर सकती हैं। इस बेडशीट के ऊपरी हिस्से को थोड़ा सा फोल्ड करके बिछाने पर यह बेहद अट्रैक्टिव और सेट लगती है।

7. कॉटन पर्केल रेन ग्रीन बेडशीट सेट
सफेद और क्रीम कलर की बेडशीट्स बहुत जल्दी गंदी हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप लाइट कलर में ही कोई बढ़िया और टिकाऊ बेडशीट ढूंढ रही हैं, तो आपके लिए यह रेन ग्रीन बेडशीट सेट सही रहेगा। इसे आप किसी भी रूम के बेड पर बिछाकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Ways to Reuse Old Bedsheets: पुरानी और फटी बेडशीट से दें घर को नया लुक, बनाएं ये 5 बेहतरीन चीजें
बेडरूम को 5-स्टार होटल जैसा लग्जरी और आरामदायक बनाने के लिए ऊपर बताई गई सभी बेडशीट्स परफेक्ट रहेंगी। इन 7 स्टाइलिश बेडशीट डिजाइंस में से अपनी पसंदीदा शीट चुनें, साथ में कुछ मैचिंग कुशन और थ्रो पिलो जोड़ें और अपने बेडरूम को एक नया और फ्रेश लुक दें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : amazon/BSB HOME/Myntra/pinterest/Feels Like Home/Fabdivine | Handmade Linen Home Decor
- बेडरूम को होटल जैसा लुक देने के लिए कौन से रंग की बेडशीट सबसे बेस्ट होती है?
- ऑल-व्हाइट या न्यूट्रल शेड्स जैसे बेज और क्रीम रंग की बेडशीट सबसे बेस्ट मानी जाती है।
- क्या प्रिंटेड बेडशीट से भी बेडरूम को लग्जरी और क्लासी लुक दिया जा सकता है?
- हां, सेल्फ-प्रिंट, ज्यामितीय या बारीक स्ट्राइप्स वाली बेडशीट बहुत क्लासी लगती है।
- होटल जैसी फील के लिए बेडशीट के साथ पिलो कैसे अरेंज करने चाहिए?
- 2 से 4 बड़े पिलो और साथ में 2 छोटे कुशन (Cushions) को लेयर में सजाकर रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।