Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:59 PM IST

सिर्फ खाने के नहीं, घर के कामों में भी इस्‍तेमाल होत है कच्चा चावल; जानें 5 सीक्रेट ट्रिक्स

चावल का इस्‍तेमाल कई घरेलू कामों में क‍िया जाता है। इससे आपके कई काम आसान हो सकते हैं। जैसे नमी को एब्‍जॉर्ब कराना, पौधों की देखभाल करना।
Updated:- 2026-07-31, 16:47 IST
uses of rice in household work

हमारे यहां भारतीय रसोई में चावल सबसे जरूरी अनाज है। कुछ लोग तो ऐसे हैं ज‍िन्‍हें ब‍िना चावल के खाना पसंद ही नहीं आता है। आमतौर पर लोग चावल स‍िर्फ खाने के ल‍िए पकाते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि कच्‍चा चावल स‍िर्फ खाने के के ल‍िए ही काम नहीं आता बल्‍क‍ि ये घर के कई छोटे-छोटे कामों को भी आसान बना सकता है।

खाने के अलावा कच्‍चे चावल का इस्‍तेमाल कहां कर सकते हैं?

कच्‍चे चावल की सबसे अच्‍छी बात यह है क‍ि ये नमी को बहुत अच्‍छे से एब्‍जॉर्ब कर लेता है। साथ ही यह स्‍क्रब‍िंग में भी काम आ सकता है। यही वजह है क‍ि लोग इसका इस्‍तेमाल घर के कई कामों में करते हैं। आइए जानते हैं-

ब्लेंडर और कॉफी ग्राइंडर की सफाई में करेगा मदद

अगर ब्लेंडर या कॉफी ग्राइंडर के अंदर थोड़ी गंदगी या ऑयली परत जमा हो गई है, तो उसमें करीब एक कप कच्चा चावल डालकर 30 से 60 सेकंड तक चला सकती हैं। दरअसल, चावल के दाने अंदर जमी गंदगी को साफ कर सकते हैं। इसके बाद मशीन को अच्छी तरह से खाली कर लें और साफ कपड़े से पोंछकर या धोकर साफ कर सकती हैं।

uses of rice in household work (2)

चावल से करें बॉटल और कांच के फूलदान की सफाई

घर में कई ऐसी बॉटल, फ्लास्‍क या ग्‍लास वाले फ्लॉवर पॉट होते हैं, ज‍िनके अंदर हाथ या ब्रश नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में कच्‍चा चावल आपकी मदद कर सकता है। इसके ल‍िए आप बॉटल में दो से तीन चम्‍मच कच्‍चा चावल डाल दें। अब उसमें थोड़ा गुनगुना पानी और दो बूंद ल‍िक्‍व‍िड साबुन की डालें और ढक्‍कन बंद करके अच्‍छे से ह‍िलाएं। चावल का दाना अंदर जमी गंदगी को साफ करेगा। ऐसा करने के बाद बॉटल को साफ पानी से धो लें। इसी तरह आप फ्लॉवर पाॅट की सफाई भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- आपके पौधों के लिए बेहद फायदेमंद है चावल की भूसी, इन तरीकों से करें इस्तेमाल

नमक को नमी से बचाता है कच्‍चा चावल

मानसून में ये समस्‍या शायद ज्‍यादातर लोगों के साथ होती है क‍ि नमकदानी में रखा नमक नमी की वजह से जम जाता है। इससे नमक आसानी से बाहर नहीं न‍िकलता है। इस समस्‍या से छुटकारा पाने के ल‍िए आप नमकदानी में एक छोटा सा चम्‍मच नमक डाल दें। इससे चावल नमी को सोखने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं चावल का पानी हल कर सकता है आपकी ये 6 समस्याएं

फोन के भीगने पर भी असर द‍िखाएगा कच्‍चा चावल

बार‍िश के मौसम में कई लोगों के साथ ये द‍िक्‍कत होती है क‍ि मोबाइल या ईयर फोन भीग जाता है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सबसे पहले उसे तुरंत बंद कर दें। इसके बाद ड‍िवाइस को सूखे चावल से भर‍े ड‍िब्‍बे में 24 से 48 घंटे तक रखा जा सकता है। चावल कुछ हद तक नमी को एब्‍जॉर्ब कर लेता है। बस ध्‍यान रहे क‍ि अगर ज्‍यादा पानी चला गया हो ताे स‍िर्फ चावल के भरोसे न रहें। उसे सर्विस सेंटर द‍िखाएं।

uses of rice in household work (1)

पौधों के ल‍िए भी फायदेमंद है चावल

हम सभी के घरों में रोजाना खाने के लि‍ए चावल जरूर बनाया जाता है। ऐसे में जब आप उसे धोएं, तो पानी को फेंकने के बजाय पौधों में इस्‍तेमाल कर सकती हैं। चावल के पानी में मौजूद स्‍टार्च और कुछ नेचुरल इंग्रीड‍िएंट्स म‍िट्टी के ल‍िए काफी फायदेमंद हाेते हैं। बस ध्यान रखें क‍ि चावल के पानी में नमक, मसाले या तेल बिल्कुल नहीं होना चाहिए। साथ ही हर बार बहुत ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल भी न करें।

यह भी पढ़ें- किचन के कामों को आसान बनाएंगे चकला बेलन के देसी हैक्स

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

कच्‍चा या सूखा चावल आपके कई काम आ सकता है, लेक‍िन इसका इस्‍तेमाल करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • इलेक्ट्रॉनिक सामान में ज्यादा पानी चला गया हो, तो सिर्फ चावल पर भरोसा न करें।
  • पौधों में हमेशा सादे चावल का पानी ही डालें।
  • ब्लेंडर या ग्राइंडर साफ करने के बाद उसे अच्छी तरह खाली और साफ जरूर करें।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कच्ची दाल से जुड़े ये आसान फूड हैक्स

अब तो आप जान ही गई होंगी क‍ि रसोई में रखा कच्चा चावल जितना खाने में काम आता है, उतना ही कई घरेलू कामों में भी मददगार साबित हो सकता है। बस ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल सही जगह और सही तरीके से ही करें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।