Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:39 PM IST

सावन के सोमवार पर सजाएं द‍िव्‍य आरती की थाली, पढ़ें ये आसान तरीके

कल सावन के महीने का पहला सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भगवान श‍िव की पूजा के ल‍िए आरती की थाली खूबसूरती से सजाना चाहती हैं, तो हम आपको आसान तरीके बता रहे हैं।
Updated:- 2026-08-03, 12:04 IST
sawan somwar aarti thali decoration

सावन का महीना भगवान श‍िव की भक्‍त‍ि के ल‍ि‍ए सबसे खास माना जाता है। खासकर सावन सोमवार के द‍िन श‍िव मंद‍िरों में सुबह से ही भक्‍ताें की भीड़ लग जाती है। सावन सोमवार का लोग व्रत भी रखते हैं। इस दौरान कुछ लोग घरों में ही शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं। पूजा के बाद आरती की जाती है। आरती की थाली का भी बहुत महत्व है।

आरती की थाली कैसे सजाएं?

कुछ लोग आरती की थाली को भी सुंदर तरीके से सजाते ह‍ैं। अगर आरती की थाली अच्छी तरह से सजी हो, तो पूजा का माहौल और भी सुंदर लगने लगता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि थाली को बहुत महंगी चीजों से सजाया जाए। थोड़ी-सी तैयारी और सही तरीके से रखी गई पूजा की सामग्री भी आपकी आरती की थाली को सुंदर द‍िखा सकती है। तो अगर इस सावन सोमवार आप भी भगवान शिव की आरती के लिए एक सुंदर थाली सजाना चाहती हैं, तो ये आसान तरीके आपके बहुत काम आएंगे।

सबसे पहले साफ और सुंदर थाली चुनें

आरती की थाली के लिए पीतल, तांबा या स्टील की साफ थाली आप ले सकती हैं। अगर आपके पास चांदी की थाली है तो उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। पूजा से पहले थाली को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें, ताकि वह चमकदार दिखे।

sawan somwar aarti thali decoration (1)

थाली के बीच में रखें दीपक

आरती की थाली का सबसे जरूरी हिस्सा दीपक ही होता है। इसल‍िए थाली के बीच में मिट्टी, पीतल या चांदी का छोटा दीपक रख दें। अब इसमें शुद्ध घी या तिल के तेल का दीपक जला सकती हैं। ध्यान रखें कि दीपक अच्छी तरह रखा हो, ताकि आरती करते समय गिरे नहीं।

रोली, चावल और चंदन जरूर रखें

अब दीपक के एक तरफ छोटी कटोरी में रोली रखें। दूसरी तरफ अक्षत यानी साबुत चावल रखें। अगर घर में चंदन है तो उसे भी छोटी कटोरी में रख दें। पूजा के दौरान इन तीनों चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इन्हें थाली में पहले से सजा लें।

यह भी पढ़ें- आरती लेने के बाद थाली में क्यों डाले जाते हैं पैसे? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

बेलपत्र और फूलों से दें खास लुक

ये तो आप सभी जानती हैं क‍ि भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व है। ऐसे में आप थाली के किनारों पर साफ बेलपत्र रख दें। इसके साथ सफेद या पीले फूल, धतूरा या आक के फूल (अगर उपलब्ध हों) भी रख सकती हैं। फूलों की मदद से थाली और भी सुंदर दिखने लगेगी।

कपूर और धूप रखना न भूलें

आरती के समय कपूर और धूपबत्ती का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसल‍िए कपूर को छोटी डिब्बी में रख दें या थाली के एक कोने में अलग से भी रख सकती हैं। धूपबत्ती के लिए छोटा स्टैंड भी थाली में रख दें।

sawan somwar aarti thali decoration (2)

थाली को फूलों से सजाएं

अगर आप थाली को थोड़ा खास लुक देना चाहती हैं, तो उसके किनारों पर गेंदे, गुलाब या चमेली की पंखुड़ियां सजा सकती हैं। इससे थाली देखने में भी बहुत सुंदर लगेगी। चाहें तो हरे पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Shree Krishna Puja Thali Decoration: थाली को फूल और मोतियों से ऐसे सजाएं

छोटा-सा कलावा भी रखें

थाली में एक छोटा-सा कलावा (मौली) भी रख लें। पूजा के बाद इसे परिवार के सदस्यों की कलाई पर बांधा जाता है। लाल पीले रंग का कलावा रखने से थाली और भी सुंदर लगती है।

प्रसाद के लिए अलग जगह रखें

आरती की थाली में थोड़ा-सा प्रसाद भी रखें। आप मिश्री, बताशे, मखाने, ड्राई फ्रूट्स या मौसमी फल रख सकती हैं। इससे पूजा की थाली पूरी लगेगी।

अगर समय हो तो रंगोली भी बनाएं

जिस जगह पूजा करनी है, वहां थाली रखने से पहले छोटी-सी रंगोली बना सकती हैं। आपके पास अगर कलर नहीं है तो फूलों की पंखुड़ियों से भी रंगोली बना लें।

सजावट करते समय इन बातों का रखें ध्यान

आरती की थाली सजा रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखें। जैसे-

  • थाली में जरूरत से ज्यादा सामान न रखें।
  • दीपक ऐसी जगह रखें जहां से तेल या घी फैलने का डर न हो।
  • पूजा की सभी सामग्री साफ और फ्रेश ही हो।
  • मुरझाए हुए फूल या टूटे हुए बेलपत्र का इस्तेमाल न करें।

इस तरह आरती की थाली को मिलेगा भव्य लुक

अगर आप ट्रेड‍िशनल लुक पाना चाहती हैं तो पीतल की थाली के साथ पीतल का दीपक, छोटी घंटी, तांबे का लोटा और फूलों की सजावट कर सकती हैं। वहीं, अगर सिंपल लेकिन सुंदर लुक चाहिए तो सिर्फ दीपक, बेलपत्र, फूल, रोली, चावल और प्रसाद से भी बहुत खूबसूरत आरती की थाली तैयार की जा सकती है।

तो अगर आप भी सावन सोमवार की पूजा में आरती की थाली सजाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।