महंगे लहंगे या साड़ी से आ रही है सीलन की बदबू? मिनटों में ऐसे करें फ्रेश
-1784749915524.webp)
शादी-ब्याह हो या फिर तीज-त्योहार, महिलाएं हैवी साड़ी और लहंगे पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आपके पास भी बहुत सारे लहंगे और महंगी साड़ियां अलमारी में रखी हुई हैं और बरसात के मौसम में उनमें से गंदी सीलन की बदबू आ रही है, तो अब आपको साड़ी और लहंगे से आने वाली बदबू को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर कुछ आसान तरीकों से इन कपड़ों की सीलन की बदबू को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में।
सीलन की बदबू को ऐसे करें कम
महंगे लहंगे या साड़ी से सीलन की बदबू आ रही है, तो आप नीचे बताए गए कुछ उपाय को आजमाकर बदबू को कम कर सकती हैं।
फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे का करें इस्तेमाल
आजकल बाजार में आपको फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे भी आसानी से मिल जाएगा, जो कपड़ों से आने वाली सीलन की बदबू को कम करने में मदद करेगा। आप इसे आजमाकर कपड़ों को फ्रेश भी रख सकती हैं। इसके इस्तेमाल के दौरान इसे जरी या एंब्रॉयडरी वाले हिस्से पर ज्यादा स्प्रे न करें।

ड्रायर शीट्स रखें
यही नहीं, आप अपनी अलमारी में ड्रायर शीट्स भी रख सकती हैं। ड्रायर शीट्स पतली, सुगंधित और फैब्रिक सॉफ्टनर से लेपित पेपर या कपड़े जैसी होती हैं। ड्रायर शीट्स रखने से कपड़ों में हल्की खुशबू बनी रहती है और कपड़े हमेशा फ्रेश रहते हैं।
यह भी पढ़ें- अंगूठी के छेद से गुजर जाती थी 6 गज की यह साड़ी, शाही घराने की पहली पसंद था यह कपड़ा
सिलिका जेल के पैकेट्स
बरसात के मौसम में अजीब-सी सीलन की बदबू आना एक स्वाभाविक बात है, जिसकी वजह से महंगे कपड़ों पर भी असर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपका लहंगा या साड़ी भी सीलन की बदबू दे रहा है, तो आप अलमारी के अंदर सिलिका जेल के पैकेट्स रख सकती हैं। यह अलमारी की नमी और सीलन को कम करने में मदद करेगा।
ड्राई क्लीनिंग करवाएं
इन सभी के अलावा अगर फिर भी महंगे लहंगे या साड़ी से स्मेल नहीं जा रही है, तो आप इसे ड्राई क्लीनिंग के लिए दे सकती हैं। ड्राई क्लीनिंग से न सिर्फ बदबू दूर होगी, बल्कि अगर इन कपड़ों पर दाग-धब्बे या फफूंद होगी, तो वह भी कम हो जाएगी।

अगर आपकी साड़ी और लहंगे से भी अजीब-सी सीलन की बदबू आ रही है, तो आप ऊपर दिए गए इन टिप्स को आजमाकर बदबू को कम कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- ट्राई करें ये लेटेस्ट 'रेडी-टू-वियर' साड़ी डिजाइंस, पहनने में नहीं लगेगा ज्यादा समय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।