क्या बंद अलमारी से आने लगती है सीलन की बदबू? कपूर की यह आसान ट्रिक कपड़ों को रखेगी फ्रेश

कई बार देखा जाता है कि घर की अलमारी ज्यादा देर तक बंद रहने की वजह से इसके भीतर से अजीब सी बदबू आने लगती है। ऐसे में आपको कपूर से जुड़ा एक आसान हैक आजमाने की जरूरत है। आइए आपको बताते हैं ऐसे एक आसान हैक के बारे में जिससे आप अलमारी की बदबू को दूर कर सकती हैं और कपड़ों को भी नए जैसा बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-04, 17:27 IST
image

बरसात के मौसम में अक्सर घर के कुछ हिस्सों में नमी आ जाती है और उस जगह से सीलन की बदबू आने लगती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि घर की बंद अलमारियों में भी बदबू आ जाती है और आपके कपड़े भी अलग तरह से महकने लगते हैं। यही नहीं कई बार लंबे समय तक अलमारी बंद रहने के कारण भी अजीब सी बदबू आने लगती है और आपके कपड़े भी खराब होने लगते हैं। ऐसे में कपड़ों को दोबारा धोना या महंगे फ्रेशनर खरीदना हमेशा संभव नहीं होता है और अलमारी की बदबू दूर करने के लिए केवल यही एक उपाय नहीं होता है। अगर आपकी अलमारी में भी सीलन की बदबू आ रही है तो घर में मौजूद कपूर की मदद से आप आसानी से इस समस्या को दूर कर सकती हैं। कपूर न सिर्फ अलमारी की बदबू दूर करने में मदद करेगा, बल्कि कपड़ों को लंबे समय तक ताजगी भरी खुशबू भी देता है। आइए जानें कैसे आपको अलमारी की बदबू दूर करने के लिए आसान ट्रिक आजमानी चाहिए।

अलमारी से सीलन की बदबू क्यों आती है?

almirah smell

अक्सर देखा जाता है कि कुछ कारणों से अलमारी में रखे कपड़ों से बदबू आने लगती है जैसे हवा न लगना, अलमारी के भीतर नमी का जमा होना और गीले या हल्के नम कपड़ों को रखने की वजह से अलमारी के अंदर सीलन आ सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक अलमारी बंद रहने पर भी अंदर की हवा बासी हो जाती है, जिससे बदबू आने लगती है। यह गंध धीरे-धीरे कपड़ों में भी समा जाती है और आपके महंगे से महंगे कपड़े खराब होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- अलमारी से आती है बदबू तो इन टिप्स की लें मदद

अलमारी की बदबू दूर करने के लिए कपूर का हैक

कपूर में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसी वजह से जब आप किसी भी स्थान पर कपूर रखती हैं, तो वहां के कीड़े और बदबू दूर होने लगती है। अगर आपकी अलमारी से भी सीलन की बदबू आ रही है तो आप कपूर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें कपूर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

कपूर का ऐसे करें इस्तेमाल

kapoor smell

  • कपूर की 4 से 5 गोलियां लें।
  • कपूर की इन गोलियों को किसी छोटे कपड़े की पोटली या जालीदार पाउच में बांध दें।
  • इस पोटली को अलमारी के किसी कोने में रख दें।
  • अगर अलमारी के हर कोने से बदबू आ रही है, तो आप अलमारी की अलग-अलग शेल्फ में छोटी-छोटी पोटलियां भी रख सकती हैं।
  • हर 15 से 20 दिन में कपूर की पोटली को बदलते रहें क्योंकि इसकी खुशबू उड़ने लगती है।

यह भी पढ़ें- बंद अलमारी से आती है सड़न वाली बदबू? बस ये एक छोटी सी चीज रखें, गायब होगी गंध

कपूर और लौंग को मिक्स करके अलमारी में रखें

अगर अलमारी में ज्यादा बदबू आती है, तो आप कपूर के साथ 4 से 5 लौंग भी रख सकती हैं। लौंग की हल्की खुशबू और कपूर की ताजगी मिलकर अलमारी को फ्रेश बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप दोनों चीजों को एक छोटे पाउच में डालकर अलमारी में रख दें और ज्यादा बदबू वाले हिस्से में इन चीजों की पोटली जरूर रखें।

अगर आपकी अलमारी से भी सीलन की बदबू आ रही है, तो आपको यहां बताए हैक्स का ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnipik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।