सावन पूजा में काले पड़े तांबे और पीतल के बर्तन, दिखेंगे नए जैसे; आजमाएं यह ट्रिक

सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा-पाठ के लिए जाना जाता है। इस महीने में शिवजी की पूजा सामग्री में तांबे और पीतल के बर्तनों का काफी इस्तेमाल होता है। हवा, नमी और पानी लगने की वजह से ये बर्तन जल्दी काले पड़ने लगते हैं। पूजा की थाली में रखे ये काले बर्तन देखने में बिल्कुल अच्छे नहीं लगते। अगर आपके घर में भी सावन पूजा में इस्तेमाल होने वाले बर्तन अपनी चमक खो चुके हैं और काले दिख रहे हैं, तो नए बर्तन खरीदने के बजाय एक खास चीज का इस्तेमाल कर इन्हें नए जैसा बना सकती हैं।
अमचूर पाउडर से ऐसे चमकाएं तांबे और पीतल के बर्तन
तांबे के काले पड़े बर्तनों को साफ करने के लिए केमिकल युक्त पाउडर का इस्तेमाल किए बिना आप घर के किचन में रखे अमचूर पाउडर की मदद से इन्हें मिनटों में चमका सकती हैं। आइए जानते हैं तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कैसे करें -
अमचूर पाउडर से बनाएं पेस्ट
अमचूर पाउडर में नेचुरल साइट्रिक एसिड होता है, जो तांबे और पीतल पर जमी काली परत को आसानी से हटाने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल करके एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं।

(Image Credit: pinterest/Divya)
अमचूर पाउडर, नमक और गुनगुने पानी का पेस्ट
बनाने का तरीका: इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो चम्मच अमचूर पाउडर लें। इसमें ऊपर से एक चम्मच साधारण नमक मिलाएं। अब थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट को ज्यादा पतला न होने दें।
अमचूर पेस्ट इस्तेमाल करने का तरीका
अब आपका अमचूर पेस्ट बनकर तैयार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले काले पड़े तांबे या पीतल के बर्तनों पर इसे अच्छी तरह लगा दें। इस पेस्ट को बर्तनों पर 5 से 7 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सॉफ्ट स्क्रबर या हाथों से हल्के से रगड़ें। बर्तन का कालापन तुरंत दूर हो जाएगा और ये नए जैसे चमकने लगेंगे।
यह भी पढ़ें- पीतल और तांबे के बर्तन पर नजर आ रहे हैं काले निशान, इन ट्रिक्स से कर सकती हैं साफ

(Image credit: magnific)
अमचूर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी अमचूर पाउडर का पेस्ट बनाकर तांबे या पीतल के बर्तन साफ करने वाली हैं, तो इसके इस्तेमाल के समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें -
- इन बर्तनों को साफ करने के लिए लोहे के जूने या किसी कठोर चीज का इस्तेमाल न करें।
- इन्हें साफ करने के लिए आप हमेशा सॉफ्ट स्पंज या सूती कपड़े का प्रयोग कर सकती हैं।
- बर्तनों को धोने के बाद कभी भी गीला न छोड़ें, धोने के तुरंत बाद इन्हें सूखे सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें।
- अगर पानी की बूंदें बर्तनों पर ही सूख जाती हैं, तो इससे उन पर हरे या काले दाग बन सकते हैं।
- इन बर्तनों पर ज्यादा केमिकल वाले डिशवॉश का उपयोग करने से इनकी नेचुरल चमक गायब हो सकती है।
यह भी पढ़ें- अमचूर पाउडर में भी होती है मिलावट, घर पर इस तरह से कर सकते हैं चेक
(Image Credit: pinterest/Yamuna Naidu)
अगर आपके घर में रखे तांबे या पूजा के बर्तन काले पड़ने लगे हैं, तो आप कम समय और कम खर्च में रसोई में मौजूद अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर इन्हें नए जैसा चमकदार बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।